सोने की कीमतों में आई तेजी, 29,650 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंचा
शादियों के चलते सोने की कीमतों में एक बार फिर से तेजी आ गई है। मंगलवार को सोने की कीमतों में आई तेजी के साथ सोना 29,650 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर से ऊपर पहुंच गया।
नई दिल्ली। नई दिल्ली। शादियों के चलते सोने की कीमतों में एक बार फिर से तेजी आ गई है। मंगलवार को सोने की कीमतों में आई तेजी के साथ सोना 29,650 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर से ऊपर पहुंच गया। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 150 रुपए प्रति ग्राम की तेजी आई। इसके साथ ही सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 29,650 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमतों में 100 रुपए की तेजी दर्ज की गई है।

चांदी की कीमत प्रति किलो 100 रुपए तेज होकर 41,400 रुपए के स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में 0.82 फीसदी की तेजी आई है जिससे सोने की कीमत तेज होकर 1,212.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में 1.13 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। इसके साथ ही न्यूयार्क में चांदी की कीमत 16.97 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं 99.5 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली के सर्राफा बाजार में 29,500 रुपए दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications