Gold Rate: सोना 50 हजार के पार, चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम
सोना 50 हजार के पार, चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतिहास में पहली बार सोना 50000 के आंकड़े को पार कर गया है। वहीं चांदी 60000 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर आगे बढ़ चुकी है। भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इतिहास में पहली बार सोना 50 हजार प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर चुका है तो वहीं चांदी ने भी अब तक सारे ग्लोबल रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 60000 रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर लिया है। ऐसे में आपके मन में सवाल जरूर उठ रहे होंगे कि आखिर इस तेजी की वजह क्या है? अचानक सोना-चांदी इतना महंगा क्यों हो गया? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।
Recommended Video

सोने ने रचा इतिहास, कीमत 50 हजार के पार
बुधवार को सोने-चांदी के दाम आसमान छूने लग गए। इतिहास में पहली बार सोने की कीमत 50 हजार को पार कर गई। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की वैश्विक कीमत में तेजी आने के बाद घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की औसत कीमत 50220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं MCX पर अगस्त डिलीवरी वाले सोनमे की कीमत में 493 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई और सोना 50,020 रुपए के पार पहुंच गया। वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की औसत कीमत 60043 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जबकि सितंबर जिलीवरी वाले सिल्वर फ्यूचर रेट में छह फीसदी की बढ़ोतरी आई और चांदी की कीमत बढ़कर 60,782 रुपए पर पहुंच गई।

क्यों आई सोने-चांदी की कीमत में तेजी
कोरोना संकट के बीच पिछले कुछ हफ्तों से सोने-चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी आ रही है। पिछले कुछ हफ्तों से सोना-चांदी के दाम ऊपर भाग रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण शेयर बाजार में जारी उठा पटक और अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता के माहौल के कारण निवेशक जोखिम भरे विकल्पों से निकलकर सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सोने में निवेश बढ़ रहा है, जिसके कारण कीमत में तेजी आ रही है।

इसलिए महंगा हुआ सोना
केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण माइनिंग का काम प्रभावित हो रहे है और खनन कार्य प्रभावित होने के साथ-साथ सप्लाई बाधित होने से सोने-चांदी की कीमतों में ज्यादा तेजी देखी जा रही है। वहीं सीमा विवाद के कारण सोना सुरक्षित निवेश के सबसे बड़े विकल्प के तौर पर उभर कर आया है और हमेशा से निवेशकों की पहली पसंद रहा है।

कोरोना के कारण सोने में तेजी की वजह
केडिया एडवायजरी के चीफ अजय केडिया के मुताबिक निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर बढ़ा है, जिसके कारण सोना और चांदी लोगों की पहली पसंद बन गई है। वहीं सोना और चांदी के भाव का अनुपात कोविड-19 महामारी के पहले के स्तर पर पहुंच चुका है। उनके मुताबिक वर्तमान में निवेशक सोने से ज्यादा चांदी में निवेश कर रहे हैं, जिसकी वजह से चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी आ रही है। अगले कुछ दिनों में इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications