सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी,कीमत 45000 के पार,जानिए आज का भाव
सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी,कीमत 45000 के पार,जानिए आज का भाव
नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी आई है। शुक्रवार को सोने का भाव 710 रुपए ऊपर चढ़ गया। सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई और सोना 45343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी आई है। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार के हाल पर एक नजर डाले तो दोपहर सोने में 773 रुपए की तेजी देखी जा रही थी। 773 रुपए के उछाल के साथ सोना 45,343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार के अलावा अगर देश के अन्य शहरों में सोने की कीमत पर एक नजर डाले तो शुक्रवार को अहमदाबाद में सोना 45480 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 45540 रुपए प्रति 10 ग्राम, हैदराबाद में 45500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर, जयपुर में 45370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं मुंबई में शुक्रवार को सोना 45350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी की कीमत में 192 रुपए की तेजी आई और चांदी 48,180 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर वैश्विक स्तर की बात कर तो सोना 1,678 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही है। बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपए में आई गिरावट का असर सोने पर दिखा। वहीं कोराना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना। जिसकी वजह से सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई।












Click it and Unblock the Notifications