महंगा हुआ सोना, चांदी में लौटी चमक, जानिए आज 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में सुधार हुआ। शुक्रवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी आई। शुक्रवार को सोने के दाम में 112 रुपए की तेजी आई। सोने की कीमत में सुधार वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमत में आई तेजी की असर की वजह से रहा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में आई गिरावट के चलते सोने की कीमत में तेजी आई। रुपए में आई गिरावट की वजह से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने को चुना, जिसकी वजह से सोने की कीमत में सुधार आया।

सोना हुआ महंगा।

सोना हुआ महंगा।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने के दाम 112 रुपए चढ़कर 41249 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव की बात करें तो शुक्रवार को जहां 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 41,249 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमतें में भी तेजी आई और वो 40,869 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 41,019 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई।

चांदी की कीमत

चांदी की कीमत

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी सुधार आया। चांदी का भाव 94 रुपए चढ़ गया और 47,305 रु प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें 94 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं। गुरुवार को चांदी का भाव 47,211 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।

क्यों महंगा हुआ सोना

क्यों महंगा हुआ सोना

बाजार जानकारों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपए में आई गिरावट की वजह से निवेशकों का ध्यान सोने ओर आकर्षित हुआ, जिसकी वजह से सोने की कीमत में सुधार हुआ। शुक्रवार को भारतीय रुपया एक डॉलर के मुकाबले 15 पैसे कमजोर होकर ट्रेंड कर रहा था। वहीं शुक्रवार को शुरुआती कारोबार की बात करें, तो रुपया एक डॉलर के मुकाबले 9 पैसे कमजोर होकर 71.27 पर ट्रेंड कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+