Gift for Karwa Chauth: करवाचौथ से पहले 3200 रु गिरी चांदी,सोना धड़ाम, कम खर्च में पत्नी को दें गोल्ड का तोहफा
Gift for Karwa Chauth. करवाचौथ पर अगर आप अपनी पत्नी के लिए खास गिफ्ट की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। करवाचौथ के मौके पर आप कम खर्च कर अपनी पत्नी को सोने-चांदी की ज्वैलरी का तोहफा देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। जी हां पिछले दो दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यानी ये मौका आपके लिए गोल्डन चांस है। चांदी जहां 3200 रुपए तक सस्ता हो चुका है तो वहीं सोने की कीमत में पिछले दो दिनों में करीब 600 रुपए तक सस्ता हो चुका है। ऐसे में कम बजट में गोल्ड-सिल्वर का गिफ्ट देकर आप इस करवाचौथ को खास बना सकते हैं। खरीदारी से पहले आइए एक नजर डालते हैं सोने-चांदी की कीमतों पर....

सोना-चांदी हुआ सस्ता
इस हफ्ते कारोबारी दिन की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिला है। सोमवार-मंगलवार को सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिली है। सोने-चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है, हालांकि बुधवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी आई, लेकिन ये दो दिनों की गिरावट के सामने बहुत कम है। यानी अगर आप अभी सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं तो आपके लिए फायदे का सौदा है।

फेस्टिव सीजन में सोना धड़ाम
- पिछले दो दिन में चांदी की कीमत में करीब 3200 रुपए तक लुढञक गई है। सिर्फ आज-आज में चांदी की कीमत 1071 रुपए तक नीचे लुढ़क गया है। दो दिनों की लगातार गिरावट के बाद चांदी की कीमत 58652 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमतों में नजर डालें तो आज...
- 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50731 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50528 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38048 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- जबकि चांदी की कीमत आज गिरकर 57186 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

कितना सस्ता सोना-चांदी
सोने की कीमत की तुलना अगर उससे ऑल टाइम हाई मूल्य से करें तो सोना करीब 5500 रुपए सस्ता बिक रहा है। सोना अगस्त 2020 में 56264 रुपए के ऑल टाइम हाई मूल्य पर पहुंच गया था। जबकि चांदी 760064 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत की तुलना में सोना अब तक 19000 रुपए सस्ता बिक रहा है। यानी सोना-चांदी खरीदने वाले के लिए अभी अच्छा मौका है।












Click it and Unblock the Notifications