FD से होगी मोटी कमाई, अपनाएं निवेश का यह बेहतरीन मंत्र
सुरक्षित निवेश के सबसे बेहतर विकल्प की बात करें तो एफडी पर निवेशकों का भरोसा सबसे ज्यादा होता है। फिक्स डिपॉजिट में निवेश का विकल्प 7 दिन से लेकर 10 साल तक का मिलता है। ऐसे में अलग-अलग अवधि पर आपको एफडी पर ब्याज मिलता है। लेकिन एफडी के जरिए आप अपेक्षा से अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक खास फॉर्मूला अपनाना होगा।
एफडी से अगर आप अधिक रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग-अलग अवधि के लिए निवेश करना होगा। उदाहरण के लिए मान लेते हैं कि आपको 5 लाख रुपए की एफडी करनी है तो उसे अलग-अलग अवधि के लिए निवेश करें।

1-1 लाख की अलग-अलग एफडी
एफडी पर अधिक रिटर्न हासिल करने के लिए आप 5 लाख रुपए की अलग-अलग 5 एफडी 1-1 लाख रुपए की कर सकते हैं। इन सभी एफडी को आप 1,2,3,4,5 वर्ष के लिए निवेश करें। ऐसे में हर एक साल के बाद आपकी एक एफडी पांच वर्षों में मैच्योर होगी।
जब भी आपकी एफडी मैच्योर हो तो उसे ब्याज सहित फिर से पांच वर्षों के लिए निवेश कर दें। इसी तरह से आपकी सभी एफडी के मैच्योर होने का क्रम जारी रहेगा। इसे निवेश की एफडी लैडरिंग तकनीक के नाम से जाना जाता है।
बेहतर रिटर्न
एफडी लैडरिंग तकनीक से निवेश करके आप एफडी पर अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं। साथ ही अगर आपको पैसों की जरूरत है तो मैच्योरिटी में से ब्याज की राशि का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही एफडी को फिर से फिक्स कर सकते हैं।
रिटायरमेंट का बेहतर विकल्प
रिटायरमेंट के लिए एफडी लैडरिंग काफी बेहतर विकल्प है। एफडी मैच्योर होने पर इसकी ब्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है। बाकी के पैसों को फिर से निवेश किया जा सकता है। इससे ना सिर्फ आपका पैसा सुरक्षितर हता है बल्कि आपको बेहतर रिटर्न भी मिलता है। लगातार आपको अपने निवेश पर ब्याज भी मिलता रहता है।
आपात जरूरत में भी मददगार
जरूरत पड़ने पर आप अपनी एक लाख रुपए की एफडी को तोड़ सकते हैं। वहीं अगर आपने पांच लाख रुपए की एफडी की है तो जरूरत पड़ने पर आपको पूरे पांच लाख रुपए की एफडी को तोड़ना पड़ता है, जिसकी वजह से आपको अधिक नुकसान होता है। लेकिन लैडरिंग में आप सिर्फ एक या जरूरत के अनुसार एफडी को तोड़कर बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications