खरीदिए ये मोबाइल फोन, मिलेगा 8000 रुपए का कैशबैक

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सैमसंग अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत आपको 4000 रुपए से लेकर 8000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। आइए जानते हैं यह ऑफर कौन-कौन से मोबाइल फोन पर है और कैसे मिलेगा कैशबैक।

इन मोबाइल पर मिलेगा ये ऑफर

इन मोबाइल पर मिलेगा ये ऑफर

सैमसंग का ये ऑफर कंपनी के दो खास मोबाइल पर मिल रहा है। ये मोबाइल हैं सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज, जिस पर 8000 रुपए का कैशबैक देने का ऑफर मिल रहा है और सैमसंग गैलेक्सी एस7, जिस पर 4000 रुपए तक के कैशबैक देने का ऑफर। सैमसंग का यह ऑफर इन फोन के 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट पर मिल रहा है।

कैसे मिलेगा कैशबैक

कैसे मिलेगा कैशबैक

अगर आप इन फोन को डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो ही आपको 8000 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। सैमसंग की तरफ से 12000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर कितने रुपए का मिलेगा, यह फोन की स्थिति पर निर्भर करेगा। यह ऑफर 1 अगस्त से सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर के साथ ही ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।

क्या हैं इन फोन में फीचर

क्या हैं इन फोन में फीचर

ये दोनों ही मोबाइल वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट हैं। दोनों फोन में फास्ट चार्जिंग और वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। दोनों ही मोबाइल में 4 जीबी की रैम, 12 मेगापिक्स्ल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हालांकि दोनों की बैटरी में थोड़ा फर्क है। एस7 की बैटरी 3000 mAh की है, जबकि एस7 ऐज की बैटरी 3600 mAh की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+