एक दिन में 4.56 अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति, दुनिया के 13वें सबसे अमीर आदमी बने गौतम अडानी

अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली, जबकि भारत के बाजार में तेजी से देखने को मिली। जिसका असर भारत के उद्योगपतियों पर देखने को मिला है। अडानी ग्रुप के आठ शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

अडानी ग्रुप के शेयर में उछाल के चलते गौतम अडानी की नेट वर्थ में 4.56 अरब डॉलर की बढ़ोतरी गुरुवार को हुई है। भारतीय रुपए में बात करें तो एक दिन में ही गौतम अडानी की नेटवर्थ 3,79,74,92,76,000 तेजी आई। जिसके बाद अडानी की कुल नेटवर्थ 109 अरब डॉलर पहुंच गई।

gautam adani

नेटवर्थ में इजाफे के साथ गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि मुकेश अंबानी 12वें पायदान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 114 अरब डॉलर है जोकि गौतम अडानी से पांच अरब डॉलर अधिक है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा था और कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। पिछले वर्ष की शुरुआत में इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी की कंपनी को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ था।

लेकिन महज डेढ़ वर्ष के भीतर कंपनी ने अपने सभी नुकसान की भरपाई कर ली है और एक बार फिर से कंपनी के शेयर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

अडानी ग्रुप ने 30 मिलियन डॉलर के अपने नुकसान की भरपाई कर ली है। कंपनी को यह नुकसान अमेरिका की हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद हुआ था। आरोप था कि कंपनी ने अपने शेयरों के दाम में गड़बड़ी की है। हालांकि गौतम अडानी ने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया था।

अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में आज 1.7 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला। फरवरी 2023 की तुलना में अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर तीन गुना बढ़ चुके हैं। अडानी ग्रुप की दूसरी कंपनियां वैश्विक निवेशकों के साथ नए लोन के लिए योजना बना रही हैं। कंपनी सीमेंट और कॉपर के बिजनेस को बड़ा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+