'हर हमला, हर चुनौतियों ने हमें और मजबूत बनाया', अमेरिकी रिश्वत कांड के आरोपों पर बोले गौतम अडानी

Gautam Adani on US indictment: दिग्गज कारोबारी, अरबपति उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के अभियोजकों द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। गौतम अडानी ने कहा, ''हर हमला और हर चुनौतियों ने उन्हें मजबूत बनाया है।'' गौतम अडानी ने यह भी कहा कि नकारात्मकता तेजी से फैलती है लेकिन ये हमारे विकास को रोक नहीं सकती है।

गौतम अडानी ने अमेरिकी रिश्वत कांड के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा, 'अमेरिका से हमारे खिलाफ कुछ आरोप लगाए गए हैं, लेकिन मैं यह आप लोगों को साफ करना चाहता हूं कि अडानी ग्रुप का कोई भी व्यक्ति फॉरेन करप्ट प्रैक्टिस एक्ट (FCPA) के तहत किसी भी आरोप का सामना नहीं कर रहा है।''

Gautam Adani on US indictment

'हर हमला हमें मजबूत बनाता है और हर बाधा हमारे लिए एक कदम है'

जयपुर में 51वें रत्न एवं आभूषण पुरस्कारों को संबोधित करते हुए गौतम अडानी ने कहा, "जैसा कि आप में से ज्यादातर लोगों ने 2 सप्ताह से भी कम समय पहले पढ़ा होगा, हमें अडानी ग्रीन एनर्जी में अनुपालन प्रथाओं के बारे में अमेरिका से आरोपों का सामना करना पड़ा। यह पहली बार नहीं है जब हमें ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मैं आपको यही बता सकता हूं कि हर हमला हमें मजबूत बनाता है और हर बाधा हमारे लिए एक कदम बन जाती है।"

गौतम अडानी ने आगे कहा, "बहुत सारी रिपोर्टिंग के बावजूद, अडानी पक्ष के किसी भी व्यक्ति पर FCPA के उल्लंघन या न्याय में बाधा डालने की किसी भी साजिश का आरोप नहीं लगाया गया है। आज की दुनिया में, नकारात्मकता फैक्ट से कहीं ज्यादा तेजी से फैलती है। जैसा कि हम कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से काम करते हैं, मैं विश्व स्तरीय नियामक अनुपालन के लिए हमारी पूर्ण प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करना चाहता हूं।''

गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिकी आरोप

गौतम अडानी पर सौर ऊर्जा परियोजना अनुबंधों के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को कथित रूप से 250 मिलियन डॉलर से अधिक की रिश्वत देने की योजना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

रॉयटर्स के मुताबिक अडानी और उनके अधिकारियों पर यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अमेरिका में निवेशकों और ऋणदाताओं से धन जुटाने के दौरान कंपनी की रिश्वत विरोधी प्रतिबद्धताओं और प्रथाओं के संबंध में झूठे और भ्रामक बयान दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+