10 अक्टूबर से होगी बजट पूर्व बैठकों की शुरूआत

नई दिल्ली। सालाना बजट को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। 10 अक्टूबर से बजट पूर्व बैठकों की शुरुआत होगी। वित्त मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी जाने लगी है। वित्त मंत्रालय वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सालाना बजट की तैयारियों का काम 10 अक्टूबर से शुरू करेगा। जिस तरह से अर्थव्यवस्था के हालात है और दुनियाभर के देशों पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है अगले वित्त वर्ष के बजट में सरकार का फोकस उच्च महंगाई दर, मांग को गति देने, नए रोजगार के अलावा 8 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को बनाए रखना मुख्य मुद्दा होगा।

 FY 2023-24: Pre-Budget meetings to commence on October 10

हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कई बार कह चुकी हैं कि महंगाई के रिकॉर्ड उच्चस्तर से नीचे आने के साथ महंगाई का मुद्दा अब बहुत महत्वपूर्ण नहीं रह गया है। सरकार के लिए मुख्य मुद्दा रोजगार के नए साधन उपलब्ध करवाना और आर्थिक विकास को गति देना है। आपको बता दें कि बतौर वित्त मंत्री ये निर्मला सीतारमण का पांचवां बजट है।

इस बार सरकार ने संकेत दिए हैं कि अगर स्थितियों में इसी तरह से सुधार होता रहा तो सरकार का फोकस देश के विकास दर को तेज करने पर रहेगा। आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश में ग्रोथ 13.5 प्रतिशत रही है, जबकि इस वित्त वर्ष में ग्रोथ 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+