Fuel Rates: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में गिरावट जारी, क्या देश में आज बढ़ा पेट्रोल का दाम?
नई दिल्ली, 18 सितंबर। रविवार को भी तेल के दाम स्थिर हैं, तेल कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं, लगातार 119 दिनों से पेट्रोल-डीजल का रेट नहीं बदलने से आम जनता को राहत मिली है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव 91 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुका है, ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि घरेलू तेल की कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट को कम करें, फिलहाल आज बदलाव नहीं हुआ है और तेल के दाम जयों के त्यों बने हुए हैं।

मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी
आपको बता दें कि 21 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी, जिससे पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था ,जिसके बाद से राज्य सरकारों ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर से वैट चार्ज कम किया था, इसी वजह से देश के हर राज्य में तेल के दाम अलग-अलग हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 96.65 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.59 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.82 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.36 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications