Fuel Rates: कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी, जानिए आज के पेट्रोल-डीजल का भाव
नई दिल्ली, 03 दिसंबर। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। बता दें कि पिछले एक महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बुधवार को दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 30 फीसदी से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया, जिसके बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रु हो गई है।

कच्चे तेल के दामों में गिरावट लगातार जारी
तो वहीं इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में गिरावट लगातार जारी है। ब्रेंट क्रूड का दाम 70-72 डॉलर के रेंज में आ गया है। मालूम हो कि तेल की नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी होती है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications