Fuel Rates: दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 के पार, जानें अपने शहर के रेट
नई दिल्ली, 07 जुलाई। तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर से आम लोगों को तगड़ा झटका दिया है। आज पेट्रोल में जहां 35 पैसे की भारी बढ़ोतरी हुई है तो वहीं डीजल के दाम भी आज 17 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। मालूम हो कि कल पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे जबकि सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी जबकि डीजल के दाम स्थिर थे। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं।
Recommended Video

37 दिनों में 9.89 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 37 बार पेट्रोल और 35 बार डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। इस वक्त 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। गौरतलब है कि 4 मई के बाद से अब तक पेट्रोल के दाम में 9.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 8.74 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी हो चुकी है।
राहुल गांधी ने साधा निशाना
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि आपकी गाड़ी चाहे पेट्रोल पे चलती हो या डीज़ल पे, मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है!।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 100.21 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.25 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 100.23 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.06 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 103.56 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 102.40 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 108.52 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ : 96.37 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 97.33 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.53 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 97.09 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :92.50 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 94.06 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.99 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 98.30 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ : 89.16 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.92 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications