Fuel Prices: दिल्ली में आज 'No CNG Sale' दिवस, नहीं होगी सप्लाई, बंद रहेंगे पंप, जानिए क्यों?
नई दिल्ली, 10 अगस्त। दिल्लीवासियों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में आज सीएनजी की सप्लाई नहीं होगी। इसके पीछे वजह है दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन, जिसने आज नेशनल कैपिटल में सीएनजी बिक्री बंद करने का ऐलान किया है। एसोसिएशन का गुस्सा इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड पर फूटा है, उसका कहना है कि आईजीएल सीएनजी पंपों के बिजली के बिल की प्रतिपूर्ति यानी कि Reimbursement नहीं कर रहा है इसी बात से नाराज होकर एसोसिएशन ने आज दिल्ली में CNG की सप्लाई को रोका है।

सीएनजी पंपों के बिजली के बिल का रीबंर्समेंट नहीं होने से पंप मालिकों को रोजाना काफी नुकसान हो रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के इस बंद होने से राजधानी के करीब 250 सीएनजी पंप प्रभावित होंगे। एसोसिएशन ने आज सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सीएनजी की सप्लाई को बंद किया है।
एसोसिएशन ने कई बार इस बारे में आईजीएल से मीटिंग की लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं निकला फिलहाल एसोसिएशन के आज के कदम के बाद आईजीएल क्या कदम उठाता है, ये एक देखने वाली बात होगी। मालूम हो कि डीलर्स एसोसिएशन ने आज दिल्ली में 'नो सीएनजी सेल दिवस' का ऐलान किया है। आपको बता दें कि दिल्ली में सीएनजी का रेट 75.61 रुपये प्रति किलो है।
दिल्ली में आज सीएनजी की सप्लाई बंद रहेगी
फिलहाल जहां दिल्ली में आज सीएनजी की सप्लाई बंद रहेगी, वहीं दूसरी ओर आज एक बार फिर से दिल्ली में पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं। गौरतलब है कि केंद्र द्वारा 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी, जिसके बाद से ईधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में इस वक्त पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल का रेट 86.62 रु प्रति लीटर है।












Click it and Unblock the Notifications