Fuel Prices 01 December:LPG की तरह क्या आज पेट्रोल के दाम भी बढ़े? जानिए यहां
Petrol-Diesel Price 01 December: आज सुबह 6 बजे तेल कपंनियों ने तेल के दामों को अपडेट कर दिए हैं। दिसंबर के पहले दिन 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाया गया है, जिसके बाद लग रहा था कि शायद पेट्रोल-डीजल के दाम भी बदल सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। आज भी देश में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

हालांकि कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट जारी है। बीते 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड ऑयल कीमत 83.10 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड तेल 77.67 डॉलर प्रति बैरल गई है लेकिन इसके बावजूद देश में तेल के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है। वैसे कुछ जगहों पर तेल के दाम में जरूर परिवर्तन देखा जा रहा है। जैसे कि महाराष्ट्र में पेट्रोल 15 पैसे महंगा और आंध्र प्रदेश में तेल 21 पैसे सस्ता हुआ है।
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.24 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.73 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 108.58 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 98.65 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.04 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम:90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 97.45 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 88.95 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
SMS से भी पता कर सकते हैं तेल के रेट
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications