New Rules From September: चांदी की हॉलमार्किंग से लेकर ATM ट्रांजैक्शन तक, 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 5 नियम
New Rules From September: हर महीने की पहली तारीख कुछ नई शुरुआत और बदलाव लेकर आती है। इस बार 1 सितंबर 2025 से भी कई अहम नियम लागू हो रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। इनमें चांदी की अनिवार्य हॉलमार्किंग, एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए चार्ज और डाक विभाग की रजिस्ट्री सेवा का स्पीड पोस्ट में विलय जैसे बदलाव शामिल हैं।
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए नए नियम लागू करने का ऐलान किया है।अगर आपके क्रेडिट कार्ड का ऑटो-डेबिट असफल (Fail) होता है, तो अब 2% पेनल्टी देनी होगी। इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन, फ्यूल और ऑनलाइन शॉपिंग पर अतिरिक्त चार्ज लग सकते हैं। रिवॉर्ड पॉइंट्स की वैल्यू कम हो सकती है। इसके अलावा, कार्ड प्रोटेक्शन प्लान भी बदले जाएंगे। 16 सितंबर 2025 से सभी मौजूदा ग्राहकों को ऑटोमैटिक नए वेरिएंट में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

अब चांदी पर भी हॉलमार्किंग जरूरी
सरकार ने फैसला किया है कि 1 सितंबर से चांदी के गहनों और सिक्कों पर भी हॉलमार्किंग अनिवार्य होगी। अब तक यह सुविधा केवल सोने पर ही लागू थी। इस नियम के साथ ग्राहकों को शुद्धता की गारंटी मिल सकेगी। हालांकि, ज्वैलर्स का मानना है कि इससे चांदी के दाम बढ़ सकते हैं।
रजिस्ट्री का होगा स्पीड पोस्ट में विलय
डाक विभाग ने बड़ा बदलाव किया है। रजिस्टर्ड पोस्ट अब स्पीड पोस्ट का हिस्सा बन जाएगी। 1 सितंबर से अगर आप कोई भी रजिस्ट्री भेजेंगे तो वह सीधे स्पीड पोस्ट सर्विस से जाएगी। इससे प्रक्रिया तेज और सरल होगी।
FD की ब्याज दरों में कटौती की संभावना
सितंबर में कई बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों की समीक्षा करने वाले हैं। वर्तमान में ब्याज दरें 6.5% से 7.5% के बीच हैं। अनुमान है कि जल्द इनमें कटौती हो सकती है। निवेशक अगर एफडी कराने का सोच रहे हैं तो जल्दी करना बेहतर रहेगा, ताकि ऊंची दर का फायदा मिल सके।
GST परिषद की अहम बैठक
3-4 सितंबर 2025 को जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक होने जा रही है। इसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।टैक्स दरों को घटाकर मौजूदा चार स्लैब की जगह दो स्लैब (5% और 12%) करने का प्रस्ताव है। इसका असर सीधे उपभोक्ताओं और कारोबारियों पर पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications