अरुण जेटली ने बताया कितना लगेगा जीएसटी, आप भी जानिए
लोगों की जरूरत की करीब 50 फीसदी चीजों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। इनमें अधिकतर खाने-पीने की चीजें शामिल हैं।
नई दिल्ली। अरुण जेटली ने यह साफ कर दिया है कि जीएसटी के तहत कितना टैक्स लगेगा। उन्होंने इसे लेकर चार स्लैब का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरत की करीब 50 फीसदी चीजों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। इनमें अधिकतर खाने-पीने की चीजें शामिल हैं।

बची हुई चीजों पर अरुण जेटली के अनुसार जीएसटी चार स्लैब में लगेगा। यह स्लैब 6 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 26 फीसदी होंगे। उन्होंने कहा कि इससे राज्यों की आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications