सपनों का घर ढूंढ़ना हुआ आसान, करना होगा बस एक काम
नई दिल्ली। आपके पहले जन्म दिन का उत्सव, छोटे भाई-बहनों का जन्म, घर के बाग में घंटों खेलना, बाग में सुंदर कहानियां सुनना, हम सभी के पास ऐसी कुछ खूबसूरत यादें होती हैं, जो हमारे उस घर से जुड़ी होती हैं, जिसमें हम बड़े हुए हैं। आपको ऐसा नहीं लगता?

मुझे पूरा विश्वास है कि अपनी पूरी जिंदगी में हम सभी लोग कई अच्छे और इमोशनल मौकों से गुजरे हैं, जिनमें बच्चा होना, शादी होना, माता-पिता का ध्यान रखना, नौकरी बदलना, कॉलेज वापस जाना, घर खरीदना और ऐसी ही बहुत सी कभी न भूल सकने वाली यादें हैं। लेकिन इन सब में किसी भी याद की तुलना घर खरीदने की प्रक्रिया से नहीं की जा सकती है।
सबसे संघर्षपूर्ण काम है घर खरीदना
मानो या न मानो, लेकिन घर खरीदना किसी भी इंसान की जिंदगी का सबसे अधिक संघर्षपूर्ण और महत्वपूर्ण काम है। यह सिर्फ एक निवेश नहीं होता, बल्कि एक याद होती है, जो हमें सारी जिंदगी खुशी देती है। एक घर सिर्फ वह जगह नहीं होती है जहां पर हमें रहने का आसरा मिलता है, बल्कि यह वह जगह होती है, जहां पर हम अपने बच्चों को बड़ा करते हैं और अपने जीवनसाथी के साथ बूढ़े होते हैं।

इस तरह से हमें अपने घर से और वहां की यादों से प्यार हो जाता है। घर खरीदने या बेचने से अधिक इमोशनल और कोई फैसला नहीं होता है। यह एक ऐसा फैसला होता है जो एक इंसान को बना भी सकता है और गलत फैसला उसे बर्बाद भी कर सकता है। इसलिए ऐसी प्रॉपर्टी ढूंढ़ना बहुत महत्वपूर्ण है जो न केवल हमारी उम्मीदों को पूरा करे, बल्कि हमारे बजट में भी हो।
दूसरों पर रहना पड़ता है निर्भर
हम लोगों में से अधिकतर लोग जब अपना घर खरीदते या बेचते हैं तो हमें बाजार में घर के दाम के बारे में सही जानकारी नहीं होती, जिसके चलते हमें विभिन्न सूत्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार, हमें किसी घर की सही कीमत न पता होने के कारण प्रॉपर्टी की कीमत से अधिक पैसे चुकाने पड़ते हैं।
ऐसे वक्त पर हम विभिन्न प्रकार के ऐप या वेबसाइट या अन्य ऐसे सूत्रों की मदद लेते हैं, जो हमें उस प्रॉपर्टी की सही कीमत जानने में हमारी मदद कर सके। जब हम अपना घर खरीदते हैं, तो हमें भी और लोगों की तरह प्रॉपर्टी का कोई अनुमान नहीं होता है। हम अपने सपनों का घर खरीदने के लिए सर्च में ही बहुत अधिक परेशान हो जाते हैं।
महज 3 स्टेप में ऐप करेगा मदद
ऐसे में हम इस बात से भी परेशान हो जाते हैं कि कहीं हमें प्रॉपर्टी की बढ़ी हुई कीमत न अदा करनी पड़े। तभी हमारा एक दोस्त आता है और मैजिकब्रिक्स के प्रॉपवर्थ (PropWorth) फीचर के बारे में बताता है। प्रॉपवर्थ एक ऐसा ऐप है, जो महज 3 साधारण से स्टेप में ही आपको किसी भी प्रॉपर्टी की सही कीमत बताने में मदद करता है।
मैं यहां आपको बताना चाहूंगा कि यह हमारी रिसर्च को और अधिक आसान बना देता है। किसी भी प्रॉपर्टी की सही कीमत जानने के बाद किसी भी एजेंट या विक्रेता से मोलभाव करना हमारे लिए और अधिक आसान हो जाता है। बिना एमआरपी वाली इस इंडस्ट्री में यह ऐप घर खरीदने वालों, बेचने वालों, एजेंट और ब्रोकर के लिए बहुत अधिक मददगार है।
सभी को फायदा देगा ये ऐप
इस ऐप की मदद से विक्रेता बाजार में अपनी प्रॉपर्टी की सही कीमत जान सकता है, खरीददार अपनी पसंद के घर की सही कीमत जान सकता है और एजेंट अपने ग्राहक को इस ऐप का इस्तेमाल करके सही घर खरीदने की सलाह दे सकता है। यह लोगों के बीच में प्रॉपर्टी में निवेश को लेकर होने वाली परेशानियों में भी मदद करता है।
हमें इस बात की खुशी है कि अब हम ये सारी चिंताएं एक ऐप के भरोसे छोड़ सकते हैं और चंद महीनों में घर बदलने के झंझट से मुक्ति पा सकते हैं। इस ऐप का कम्प्युटेशन पूरी तरह से रीयल यूजर जनरेटेड डेटा प्वाइंट पर आधारित है, जो रोजाना अपडेट होता है, जिसकी वजह से यह ऐप और अधिक मददगार साबित होता है।
इस ऐप के जरिए घर सर्च करने पर आपको अपने सपनों का घर ढूंढ़ने में न केवल खुशी मिलती है, बल्कि एक संतुष्टि भी मिलती है। इसलिए अगली बार जब आप घर बेचने या खरीदने की सोचें, तो आपको सिर्फ इतना करना है कि अपने मोबाइल फोन पर प्रॉपवर्थ ऐप डाउनलोड करना है और आपको प्रॉपर्टी की सही कीमत पता चल जाएगी और आप कोई गलत फैसला लेने से बच जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications