Financial Work Deadline: 31 मार्च से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, वरना लगेगा तगड़ा जुर्माना
Financial Work Deadline 31st March: यदि पैनकार्ड को 31 मार्च 2023 तक आधार से नहीं जोड़ा गया तो वह निष्क्रिय हो जाएगा, ये कहना हमारी नहीं बल्कि सेबी का है।

Financial Month Deadline: मार्च महीने के 9 दिन बीत चुके हैं और होली का त्योहार भी देश में धूम-धाम से मनाया जा चुका है, ऐसे में अब लोगों की छुट्टी और मस्ती का टाइम खत्म हो चुका है तो अब वक्त है चीजों पर फोकस करने का, तो आपमें से वो लोग जिन्होंने अपने पैनकार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है या फिर जिन्होंने Income Tax Return (ITR) नहीं भरा है, वो लोग तुरंत इस काम को निपटा लें क्योंकि इस काम को करने की समय सीमा 31 मार्च है और अगर आप आवंटित पैन को इस तारीख तक आधार कार्ड से नहीं जोड़ते हैं तो आपका कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।
आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि 31 मार्च तक आपको क्या-क्या काम करने हैं?

PAN को Aadhaar कार्ड से लिंक करना
आईटी विभाग के मुताबिक सभी करदाताओं को 31 मार्च, 2023 से पहले अपने पैन को आधार से लिंक करना होगा। यदि वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर जुर्माना लग सकता है जिसकी राशि ₹1,000 तक हो सकती है और यही नहीं पैन को 31 मार्च 2023 तक आधार से नहीं जोड़ने पर वह निष्क्रिय भी हो जाएगा।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना ( PMVVY)
PMVVY योजना यानी कि प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश करने तय सीमा 31 मार्च, 2023 है। अगर आप इसका प्रयोग नहीं करते हैं तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। मालूम हो कि PMVVY एक सह-पेंशन योजना है जो वरिष्ठ नागरिकों को नियमित आय प्रदान करती है। योजना में एक व्यक्ति द्वारा 15 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम ( SCSS)
देश की वित्तमंत्री निर्माला सीतारमण ने इस बार के बजट में सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की अधिकतम जमा सीमा राशि 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख कर दी है लेकिन इस योजना का लाभ भी आप तब ही उठा पाएंगे जब आप 31 मार्च तक निवेश करेंगे, इस योजना पर 8 फीसदी इंटरेस्ट रेट है।
आयकर रिटर्न
फाइनेंशियल मंथ की सीमा 31 मार्च तक है अगर इस तारीख तक आप आईटी रिर्टन नहीं भरते हैं तो फिर आपको मुश्किल हो सकती है और आपको मोटा जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। यही नहीं करदाता ITR ना भरने पर आने वाले वित्तीय वर्ष में लॉसेज को कैरी फॉरवर्ड भी नहीं कर पाएंगे और यही नहीं जुर्माने की रकम भी ज्यादा हो सकती है।

अमृत कलश योजना
SBI ने अमृत कलश योजना के जरिए नई एफडी योजना शुरू की है, जिस पर 7.6 प्रतिशत ब्याज दे रही है लेकिन उसमें निवेश की तारीख 31 मार्च तक है, ऐसे में योजना का लाभ तब ही मिलेगा, जब सही समय पर एफडी करेंगे।
म्यूचुअल फंड का लाभ उठाएं
म्यूचुअल फंड स्कीम में नॉमिनेशन करने की भी तारीख 31 मार्च है। मालूम हो कि म्यूचुअल फंड स्कीम निवेशक साकक्षे के रूप में पैसा निवेश करते हैं,इसमें दजो प्राफिट होता है उसे निवेशक की हिस्सेदारी के हिसाब से बांट दिया जाता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications