आईफोन इस्तेमाल करने वाले बालकृष्ण के जीवन की 15 खास बातें
नई दिल्ली। हाल ही में पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण का नाम हुरून इंडिया रिच लिस्ट में 25 वें नंबर पर आया है। वह 25,600 करोड़ रुपए की दौलत के मालिक हैं। देश के अमीरों की सूची में आने के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं।
हाल ही में पतंजलि की तरफ से घोषणा की गई है कि वह विदेशी संस्कृति मानी जाने वाली जीन्स को स्वदेशी बनाएंगे। इसके तहत उन्होंने जल्द ही स्वदेशी जीन्स लॉन्च करने की घोषणा की है। आपको बता दें कि स्वदेशी की बात करने वाले आचार्य बालकृष्ण के पास विदेशी मोबाइल (आईफोन) है। आइए जानते हैं इस अरबपति सीईओ से जुड़े कुछ फैक्ट।
1- आचार्य बालकृष्ण के पास पतंजलि के 94 फीसदी शेयर हैं।
2- वह पतंजलि से एक भी रुपए की सैलरी नहीं लेते हैं।
3- बालकृष्ण रोजना सुबह 7 से रात 10 बजे तक 15 घंटे काम करते हैं और कोई छुट्टी नहीं लेते। रविवार को भी वह काम करते हैं।
4- उनके पास एप्पल का आईफोन है।
5- बालकृष्ण हमेशा ही शुद्ध हिंदी में बाद करते हैं।
6- उनके ऑफिस में कंप्यूटर नहीं है, वह प्रिंट आउट से पढ़ना पसंद करते हैं।
7- बालकृष्ण का पहनावा सफेद रंग की धोती और कुर्ता है।
8- 10 साल पहले उन्होंने पतंजलि की शुरुआत की थी।
9- बालकृष्ण के अनुसार 10 साल पहले उनके पास एक भी बैंक अकाउंट नहीं था।
10- 2011 में बालकृष्ण को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। बालकृष्ण पर आरोप था कि उन्होंने अपने पासपोर्ट के लिए फर्जी डिग्रियां दी थीं।
11- 4 अगस्त को बालकृष्ण का जन्मदिन होता है, जिसे जड़ी बूटी दिवस के नाम से मनाया जाता है।
12- पंतजलि को शुरू करने के लिए बालकृष्ण को एक एनआरआई दंपति (सुनीता और सर्वान पोद्दार) ने ही पहला कर्ज दिया था।
13- बाबा रामदेव के साथ मिलकर बालकृष्ण ने 1990 में हरिद्वार में दिव्य फार्मेसी की शुरुआत की थी, जो बाद पतंजलि बना।
14- योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में योगदान के लिए बालकृष्ण को श्री विरांजन्या फाउंडेशन सुजान श्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।
15- बालकृष्ण योग संदेश मैगजीन के एडिटर इन चीफ हैं। उन्होंने योग और आयुर्वेद पर 41 रिसर्च पेपर किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications