FDI के निवेश में आई बड़ी गिरावट, अप्रैल-जून तिमाही में निवेश 34 फीसदी घटा

मौजूदा वित्त वर्ष की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानि FDI में 34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल-जून की तिमाही में एफडीआई में आई गिरावट के बाद इस तिमाही में एफडीआई का प्रवाह घटकर 1094 अरब डॉलर रहा है। जोकि पिछळे वर्ष इशी तिमाही में 16.58 अरब डॉलर था।

सरकार की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार जनवरी-मार्च तिमाही में एफडीआई 40.55 प्रतिशत घटकर 928 अरब डॉलर पहुंच गया था। हालांकि जनवरी-मार्च तिमाही की तुलना में कुछ बढ़ोत्तरी जरूर देखने को मिली है, लेकिन पिछले वर्ष इसी तिमाही की तुलना में 34 फीसदी की गिरावट हुई है।

fdi

DPIET यानि उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अुसार मई-जून माह में विदेशी निवेश में गिरावट देखने को मिली है। अप्रैल माह में 5.1 अरब डॉलर, मई माह में 2.67 अरब डॉलर, जून माह में 3.16 अरब डॉलर एफडीआई निवेश रहा है।

पिछले वर्ष इसी इसी तिमाही में एफडीआई निवेश की बात करें तो अप्रैल माह में 6.46 अरब डॉलर, मई माह में 6.15 अरब डॉलर, जून माह में 3.98 अरब डॉलर का निवेश रहा है। इस वर्ष जून तिमाही में एफडीआई निवेश 21.4 फीसदी घटकर 17.56 अरब डॉलर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष में यह 22.34 अरब डॉलर था।

आंकड़ों पर नजर डालें तो मॉरीशस, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका में एफडीआई में गिरावट देखने को मिली है। मुख्य रूप से यह गिरावट कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, ट्रेडिंग फार्मा आदि में देखने को मिली है।

अप्रैल-जून माह में केमैन आइसलैंड और साइप्रस की ओर से निवेश में गिरावट हुई है। इस तिमाही में तेलंगाना, झारखंड, पश्चिम बंगाल में एफडीआई का निवेश बढ़ा है। भारत में वित्त वर्ष 2022-23 में 22 फीसदी एफडीआई प्रवाह में गिरावट हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+