मोदी से लेकर अंबानी तक, जानिए किस कार की करते हैं सवारी

नई दिल्ली। कार कुछ लोगों की जरूरत होती है, तो कुछ लोगों का सपना। वहीं बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके लिए कार उनकी शान-ओ-शौकत को दिखाने का काम करती है। उनकी कार देखकर पता चलता है कि वह कितने खास हैं। इनमें नेता, बिजनेसमैन, बॉलीवुड स्टार सभी शामिल हैं, जो किसी खास कार को पंसद करते हैं।

इन सितारों की ये कारें उनकी रोजाना यहां-वहां जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कारें हैं। जरा सोच के देखिए अगर उन्हें किसी को इंप्रेस करना होता होगा तो वे अपने गैराज से कौन सी कार निकलाते होंगे। आइए जानते हैं कुछ खास लोगों के बारे में कि उनके पास कौन सी कार है।

मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी

देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबनी के पास 'मेबैक 62' कार है। यह मर्सिडीज की प्रीमियर लक्जरी कार का ब्रांड था, जो दिसंबर 2012 में मर्सिडीज से अलग हो गया। इसकी कीमत करीब 5.10 करोड़ रुपए है।

मुकेश अंबनी के पास करीब 100 कारों का शानदार कलेक्शन है, जिसमें एक से बढ़कर एक कार हैं, लेकिन वे रोजना अधिकर अपनी 'मेबैक 62' कार का इस्तेमाल करते हैं, जो उन्हें सबसे अधिक पसंद है।

सनी लियोनी

सनी लियोनी

पोर्नस्टार से बॉलीवुड स्टार बनी सनी लियोनी की पसंदीदा कार है मसराती क्वाट्रोपोर्टे। हो सकता है आपने इसका नाम पहली बार सुना हो, लेकिन यह कार लक्जरी कारों में से एक है।

सनी लियोनी को यह कार उनके पति और बिजनेस पार्टनर डेनियल वेबर ने तोहफे में दी थी। इस कार के लिए उन्होंने अपने पति को ट्विटर पर भी धन्यवाद कहा था। इस कार की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए है।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के पास बीएमडब्ल्यू i8 कार है, जिसकी कीमत करीब 2.23 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर बीएमडब्ल्यू के ब्रांड अंबेसडर भी हैं। सचिन को भी कारों का शौक है।

उनकी बीएमडब्ल्यू पूरी तरह से उनके हिसाब से कस्टमाइज की गई कार है, जिसे वह चलाते हैं। सचिन तेंदुलकर उन चंद भारतीयों में से हैं, जिन्होंने सबसे पहले बीएमडब्ल्यू i8 कार बुक करवाई थी।

महेन्द्र सिंह धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी

जिस तरह से महेन्द्र सिंह धोनी को हर मैच जीतने का जुनून रहता है, उसी तरह भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को कारों और मोटरसाइकिलों का भी शौक है। इनकी पसंदीदा कार है हमर, जिसका इस्तेमाल वे रोजना यहां-वहां जाने के लिए करते हैं। आपको बता दें कि हमर की कीमत करीब 43 लाख रुपए है।

इसके अलावा धोनी को मोटरसाइकिलों का भी शौक है। उनके गैराज में आपको कारों के अलावा बहुत सी मोटरसाइकिलें देखने को मिल जाएंगी। इनके गैराज में आपको लेटेस्ट एडिशन की विंटेड मॉडल मोटरसाइकिल भी देखने को मिल जाएगी।

विराट कोहली

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के धुंआधार क्रिकेटर विराट कोहली के पास ऑडी की आर8 कार है। अपनी इसी लाल रंग की ऑडी आर8 कार से वह घूमना-फिरना या कहीं जाना पसंद करते हैं।

क्रिकेट के मैदान पर कमाल दिखाने वाले इस सितारे ने अपनी ऑडी आर8 के लिए 1.7 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह अकेली गाड़ी नहीं है, जो विराट कोहली के पास है, उनके पास इसके अलावा भी कई कारें हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को लोग उनकी एक्टिंग के अलावा कारों से उनके प्यारर और 8 नंबर से खास लगाव के चलते जानते हैं। उनके पास ऑडी आर8 से लेकर मर्सिडीज जी63 एएमजी तक सभी कारें हैं।

वह इधर-उधर जाने के लिए अपनी मर्सिडीज जी63 एएमजी का इस्तेमाल करते हैं। यह वर्सेटाइल कार रणबीर कपूर की पर्सनैलिटी को भी खूब शूट करती है। इसकी कीमत करीब 2.17 करोड़ रुपए है।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पास कई कारें हैं, लेकिन उनकी पसंदीदा कार है रोल्स रॉयस फैंटम कार। फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने ये कार उन्हें एकलव्य फिल्म में उनके अच्छे काम को देखते हुए गिफ्ट में दी थी।

यह कार रोल्स रॉयस की सबसे लक्जरी कारों में से एक है। इसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है। इस खास कार के अलावा उनके पास और भी कई सारी कारें हैं।

रतन टाटा

रतन टाटा

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को भी कारों का खूब शौक है। यूं तो रतन टाटा के पास बहुत सी कारे हैं, लेकिन उनकी पसंदीदी कार फेरारी कैलिफोर्निया है। इसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए है।

आपको बता दें कि रतन टाटा लैंड रोवर-जगुआर में उसके सबसे अधिक शेयरों के मालिक हैं। बच्चे से लेकर बड़े तक देश का हर वह इंसान रतन टाटा को अच्छे से जानता है, जो उनकी तरह बनना चाहता है।

गुल पनाग

गुल पनाग

गुल पनाग के पास महेन्द्रा की स्कॉर्पियो गेटवे कार है, जिसे उन्हें अपने लिए मोडिफाई करवाया है। मोडिफाई भी ऐसा करवाया है कि देखने वाले के होश उड़ जाएं। कार को लेकर प्यार का सबसे अच्छा उदाहरण है गुल पनाग की महेन्द्रा स्कॉर्पियो गेटवे।

इसकी कीमत तो सिर्फ 10 लाख है, लेकिन यह कार दिखने में भी बहुत खास है और इसका प्रदर्शन भी बहुत ही खास है। इतना ही नहीं, गुल पनाग के पास इसके अलावा कुछ और भी कारें हैं, लेकिन उनकी पसंदीदा कार यही है। इसके अलावा गुल पनाग के पास कई मोटरसाइकिल भी हैं।

नरेन्द्र मोदी

नरेन्द्र मोदी

देश के प्रधानमंत्री होने के नाते नरेन्द्र मोदी की गाड़ी पूरी तरह से विश्वसनीय होनी चाहिए। जब वे गुजरात के प्रधानमंत्री थे तो उनकी पसंदीदा गाड़ी थी महेन्द्रा स्कॉर्पियो। पीएम मोदी की इस कार की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए है।

जब नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्हें सरकार की तरफ से बीएमडब्ल्यू 760li कार दी गई, जिसमें हाई सिक्योरिटी फीचर मौजूद हैं। आपको बता दें कि उनकी कार पर ग्रेनेड के हमले का भी कोई असर नहीं होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+