शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

मुंबई, 09 मई। शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों में बाजार में भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से बाजार में बड़ी गिरावट आई है। आज एक बार फिर से सेंसेक्स में एक फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बाजार खुलते ही तकरीबन 600 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी की बात करें तो इसमे भी तकरीबन एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी में भी तकरीबन 200 अंकों की गिरावट दर्ज हुई है। निफ्टी आज 16227 अंक पर खुला जबकि 54188 अंक पर खुला।

market

सबसे अधिक गिरावट की बात करें तो टाटा पावर के शेयर में पिछले 6 महीनों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली है। वोडाफोन, एचडीएफसी बैंक, यस बैंक, अडानी पावर, एक्सिस बैंक, सेल के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं अगर अलग-अलग सेक्टर की बात करें तो निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में भी में एक फीसदी या उससे अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

बाजार में भारी गिरावट का असर रुपए पर भी देखने को मिल रहा है। रूपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। एक डॉलर की तुलना में रुपया 0.3 फीसदी नीचे गिरकर 77.1825 पर पहुंच गया है। इससे पहले मार्च माह में रुपया अपे निचलने स्तर 76.9812 पर पहुंचा था। विदेशी मुद्रा की बात करें तो इस साल 17.7 बिलियन डॉलर का निवेश विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से वापस लिया है। जोकि रिकॉर्ड बिकवाली है। दरअसल हाल ही में जिस तरह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों को एकदम से बढ़ाया, उसके बाद से बाजार में लगातार जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+