फेसबुक ने जारी किया नया फीचर, जानिए कैसे करें उसका इस्तेमाल

नई दिल्ली। फेसबुक पर हम अक्सर दोस्तों की अनचाही तस्वीरों, पोस्ट आदि से परेशान होते रहते हैं। फेसबुक पेज, फ्रेंड्स और ग्रुप्स के कई ऐसे पोस्ट भी आपके पेज पर दिखते हैं, जिन्हें देखना आप पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आपके पास दो विकल्प हैं या तो आप उन्हें अनफ्रेंड या अनफॉलो कर दें या बार-बार उसे अपने पेज से हटाते रहें,ऐसे में फेसबुक ने आपकी समस्या का निदान ढूढ़ लिया है। इस समस्या के हल के लिए फेसबुक ने ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप किसी भी पोस्ट को 30 दिनों के लिए हाइड कर सकते हैं।

फेसबुक का नया फीचर

फेसबुक का नया फीचर

फेसबुक ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसे स्नूज़ का नाम दिया गया है। इस ऑप्शन में आप किसी पोस्ट को म्यूट कर सकते हैं। आप 30 दिनों के लिए उस यूजर, ग्रुप या पेज की फीड को म्यूट कर सकते हैं। स्नूज विकल्प चुनने पर आपको उस पेज, फ्रेंड या फिर ग्रुप की फीड नहीं दिखेगी।

 कैसे काम करता है स्नूज बटन

कैसे काम करता है स्नूज बटन

इस विकल्प को चुनने के लिए आपको किसी भी पोस्ट के किनारे दिखने वाले तीन डॉट पर क्लिक करना होगा। इस डॉट पर पहले से आपको अनफॉलो, हाइड जैसे ऑप्शन दिखते थे, अब उसमें स्नूज़ का विकल्प भी जुड़ गया है। इस पर क्लिक करने पर आपको उस पेज की फीड कुछ समय के लिए नहीं दिखेगी।

 क्या है फायदा

क्या है फायदा

स्नूज ऑप्शन चुनने पर आपके लिए उस पेज या दोस्त के अपटेड 30 दिनों के लिए नहीं आएंगे, लेकिन इस समयसीमा के खत्म होने के बाद उस पेज या फ्रेंड के अपटेड आपके पास भी दिखने लगेंगे। इस विकल्प का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसकी मदद से आप किसी यूज़र, ग्रुप या पेज को ब्लॉक, अनफॉलो या अनफ्रेंड किए बिना ही उनके अपटेड देखने से बच सकते हैं। हालांकि आपको बता दें कि फेसबुक का ये फीचर फिलहाल आईफोन के लिए उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+