Zuckerberg: फेसबुक फाउंडर जुकरबर्ग का क्या है 'Success Formula', हर्ष गोयनका ने शेयर किया Video
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्क साइट फेसबुक के (Facebook) फाउंडर और मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने बहुत कम उम्र में ये कामयाबी हासिल की है। 2007 में महज 23 साल की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के बिलिनेयर मार्क जुकरबर्ग कैसे ये उपलब्धि हासिल की, उनकी सफलता का फार्मूला क्या है लोग ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
वहीं अब भारत के जाने-माने बिजनेसमैन ओर आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मार्क जुकरबर्ग का एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि ये है मार्क जुकररबर्ग की सफलाता का फार्मूला।

हर्ष गोयनका ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें मार्क जुकरबर्ग कंपनी स्थापित करने की चुनौतियों और बिजनेस चलाते समय ध्यान में रखने योग्य प्रमुख सिद्धांतों के बारे में बात की। हर्ष गोयनका वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा
"जुकरबर्ग का सफलता का फॉर्मूला" इस वीडियो से जमकर लोग प्रभावित हो रहे हैं और लोग इसे शेयर करने के लिए हर्ष गोयनका को धन्यवाद दे रहे हैं।
"जुकरबर्ग का सफलता का फॉर्मूला"
क्लिप की शुरुआत में मार्क जुकरबर्ग बिजनेस शुरू करते समय आने वाली कठिनाइयों के बारे में बात शेयर कर रहे हैं।जुकरबर्क ने इस वीडियो में कहा आपको इसके बारे में बहुत दृढ़ रहने की जरूरत है बहुत सारी चुनौतियां आएगी लेकिन मुझे लगता है कि प्रमख चीज है कि आपको जो करने की जरूरत है वह है हार न मानना।
मुश्किलें आएगी लेकिन किसी भी क्षण हार नहीं माननी है। इसके बाद जुकरबर्क ने कहा मुझे अब तक बहुत से ऐसे लोग मिले हैं जो दुनिया में बदलाव लाना चाहते हैं और लोगों की मदद करना चाहते हैं।
नोट-नीचे देखें वीडियो
जमकर पसंद किया जा रहा ये वीडियो
हर्ष गोयनका ने ये वीडियो 9 अगस्त को शेयर किया जिसे अब तक लगभग 27 हजार लोग देख चुके हैं, बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।
दुनिया में बदलाव लाना दिल से की गई यात्रा है
एक यूजर ने लिखा "दुनिया में बदलाव लाना दिल से की गई यात्रा है। एक विचार सभी का जीवन बदल सकता है।" "बहुत बढ़िया," चौथे ने व्यक्त किया। इस वीडियो पर आपके क्या विचार हैं?'
निःस्वार्थ लक्ष्य वाले लोग अधिक सफलत होते हैं
वहीं एक यूजर ने कहा सच है, जब अपने लक्ष्य से दुनिया में बदलाव लाना हो तो हर कठिनाई और मुश्किलें छोटी लगती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा "यह सच है कि अगर किसी का विचार या लक्ष्य पूरी दुनिया को लाभ पहुंचाना है, तो ब्रह्मांड उस व्यक्ति के भीतर ऊर्जा का एक और स्तर जागृत करता है, और वह लगभग अजेय हो जाता है। निःस्वार्थ लक्ष्य वाले लोगों को दूसरों की तुलना में अधिक सफलता मिलती है।
Success formula of Zuckerberg pic.twitter.com/5AVmkg0fVA
— Harsh Goenka (@hvgoenka) August 9, 2023












Click it and Unblock the Notifications