Exchange Damaged Notes: जानिए कैसे आसानी से बदलें जले-कटे-फटे नोट, क्या है RBI की गाइडलाइन
Exchange Damaged Notes: अगर आपके पास जले-कटे और फटे नोट हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं, ये नोट आसानी से बदले जा सकते हैं। जानिए इसको बदलने से पहले क्या हैं आरबीआई के नियम

Exchange Damaged Notes: कई बार आपके साथ होगा कि आप जल्दबाजी में किसी दुकान पर खरीदारी करने जाते हैं और दुकानदार आपको कटा-फटा नोट दे देता है। या फिर किसी पेट्रोल पंप से आपको कटी नोट मिल जाती है। ऐसे में आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, हम आपके लिए इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं।
अगर आपके पास कटा-फटा नोट है तो आप किसी भी बैंक की किसी भी ब्रांच में जाकर अपने नोट को बदल सकते है। आप आसानी से इस नोट को बदल सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है।
यहां बदलें नोट
अगर आपका नोट हल्का कटा-फटा है, इस नोट पर इसका नंबर ऊपर-नीचे पूरा मौजूद है तो आप इसे बदलवा सकते हैं। इन नोट को आप आरबीआई के इश्यू ऑफिस, सरकारी बैंक की किसी भी शाखा, प्राइवेट सेक्टर बैंक के चेस्ट ब्रांच में जाकर बदलवा सकते हैं।
5000 रुपए के मूल्य के 20 नोट बदल सकते हैं
आप 20 नोट जिसका मूल्य 5000 रुपए के अंदर हो उसे प्रतिदिन बदलवा सकते हैं। लेकिन अगर इसका मूल्य 5000 से अधिक है तो हो सकता है कि बैंक इसे बदल दे और आपको एक रसीद दे, जिसके बदले में आप नए नोट बाद में ले सकते हैं। हो सकता है कि इसपर आपको सर्विस चार्ज भी देना पड़े।
गर कोई नोट फटा हुआ है और उसका कोई अहम हिस्सा गायब है तो इसे बदलने के लिए आप ऊपर की प्रक्रिया को अपना सकते हैं। जले हुए नोट को भी आप बदलवा सकते हैं, लेकिन इसे आप सिर्फ आरबीआई के ऑफिस में बदल सकते हैं।
50 रुपए से कम मूल्य के नोट का नियम
50 रुपए से कम मूल्य के अगर आपके जले-कटे नोट का हिस्सा 50 फीसदी से ज्यादा है तो आपका इसका 100 फीसदी मूल्य मिल जाएगा। अगर नोट का साबित हिस्सा 50 फीसदी से कम है तो वह नहीं बदला जाएगा।
50 रुपए से अधिक के मूल्य की नोट का नियम
अगर आपका नोट 50 रूपए से अधिक का है और उसका 40 फीसदी से भी कम हिस्सा बचा है तो उसे बैंक नहीं बदलेगा। लेकिन अगर 40 फीसदी से ज्यादा हिस्सा बचा है तो आपको इसका आधा मूल्य मिल जाएगा। वहीं 80 फीसदी या उससे अधिक हिस्सा मौजूद है तो आपको उसकी पूरी कीमत मिल जाएगी।
एटीएम से कटा नोट निकले तो?
अगर आपको एटीएम से फटा हुआ नोट मिलता है तो आप उस एटीएम की निकासी की रसीद को लेकर बैंक की शाखा को संपर्क कर सकते हैं, यहां आसानी से आपका नोट बदल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications