पूर्व एसबीआई चीफ को जमीन पर सोकर बितानी पड़ी रात, पढ़िए पूरा मामला...

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य को जमीन पर सोकर रात बितानी पड़ी। पूरा मामला अजरबैजान के बाकू एयरपोर्ट का है, जहां मुंबई से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट लंदन में मौसम खराब होने की वजह से बाकू एयरपोर्ट पर उतारा गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में धुआं भरने का मामला सामने आया था। बाकू एयरपोर्ट पर करीब 19 घंटे तक पूर्व एसबीआई चीफ समेत कई दूसरे भारतीय यात्रियों को फंसे रहना पड़ा। बाद में दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को लंदन भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट संख्या BA198 बर्फबारी की वजह से पहले ही लेट थी। बाद में विमान को बाकू एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। इससे पहले ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में धुआं निकलने का मामला भी सामने आया। जिसको लेकर ब्रिटिश एयरवेज ने यात्रियों से माफी भी मांगी। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक ब्रिटिश एयरवेज की ओर से कहा गया कि विमान में तकनीकी खराबी के चलते परेशानी हुई है, उन्होंने यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा है। हालांकि इस पूरे मामले में यात्रियों ने कहा कि एयरवेज की ओर से यात्रियों की जरूरी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई।

जानकारी के मुताबिक करीब 19 घंटे तक यात्रियों को बाकू एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा। टीओआई के मुताबिक एसबीआई की पूर्व चीफ अरुंधति भट्टाचार्य की तस्वीर भी सामने आई। इस तस्वीर में अरुंधति भट्टाचार्य को जमीन पर ही लेटकर रात बितानी पड़ी। अरुंधति से बात करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें एयरपोर्ट पर ही जमीन पर बिछी कारपेट पर सोकर रात गुजारनी पड़ी। विमान की तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया लेकिन क्रू स्टाफ की ड्यूटी खत्म हो गई। इसकी वजह से दूसरे विमान के जरिए यात्रियों को लंदन भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+