नहीं लगाना पड़ेगा ऑफिस का चक्कर, अगले साल अगस्त तक पूरी तरह ऑनलाइन होगा EPFO
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अगले साल अगस्त तक डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत पेपरलेस होगा। इसके तहत संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए पीएफ, पेंशन और बीमा स्कीमों सहित तमाम सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएंगी। आपको बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), जोकि संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए EPF, पेंशन और इंश्योरेंस जैसी समाजिक सुरक्षा योजनाएं चलाता है, EPF निकासी जैसी सेवाओं को पहले ही ऑनलाइन कर चुका है।

शेष सेवाएं भी अगले साल तक ऑनलाइन हो जाएंगी। ईपीएफओ का पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाना संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों और उनके नियोक्ताओं को काफी राहत देगा। ऑनलाइन सुविधाएं ईपीएफओ को सार्वजनिक इंटरफेस से दूर करने में मदद करेगी ताकि भ्रष्टाचार और सार्वजनिक उत्पीड़न की संभावना को कम किया जा सके।
कर्मचारी पीएफ के केंद्रीय आयुक्त वीपी जॉय ने तिरंगा यात्रा शुरु करने के बाद बताया कि सभी पीएफ दफ्तर अगले स्वतंत्रता दिवस तक पेपरलेस हो जाएंगे। इससे संगठन की तमाम सेवाएं कंप्यूटर पर ऑनलाइन और मोबाइल हैंडसेट पर ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि संगठन का काम काज पेपरलेस होने से लोगों को अपने काम के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटना पड़ेंगे। इससे उनका समय बचेगा।












Click it and Unblock the Notifications