PF की जानकारी हर हाल पहुंचेगी आप तक
मुंबई। आपके पीएफ की जानकारी अब हर हाल में आप तक पहुंचेगी। क्योंकि इसकी तैयारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कर ली है। ईपीएफओ से जुड़े करीब चार करोड़ लोगों को पीएफ की जानकारियां जल्द से जल्द ऑनलाइन ही मिलने लगेगी।

16 अक्टूबर को ईपीएफओ अपने एक पोर्टल का उद्घाटन करेगा। इस पोर्टल के जरिए सभी कर्मचारी अपने पीएफ अकाउंट को ऑनलाइन खोल सकेंगे। साथ ही पल-पल की जानकारियों पर नजर रख सकेंगे। यही नहीं, कर्मचारियों को इससे औऱ भी बहुत से फायदे होंगे। कर्मचारियों को एक पासवर्ड और यूजर आईडी दी जाएगी।
इसके माध्यम से अपने पीएफ से जुड़ा रियल टाइम डाटा कर्माचारी बड़ी आसानी से देख सकेंगे। इसके अलावा कई कम्पनियों की धांधलियों पर भी रोक लग सकेगी। इससे यह भी पता लगेगा कि कोई कम्पनी अपने कर्मचारियों के पीएफ के पैसे अकाउंट में डाल रही है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications