पीएफ को लेकर ईपीएफ ले सकता है बड़ा फैसला, बचत हो सकती है कम

श्रम मंत्रालय को इस बाबत मिले सुझाव में कहा गया कि इस कदम से कर्मचारियों के पास खर्च के लिए ज्यादा पैसे होंगे जिससे एंप्लायर्स की जिम्मेदारी कम होगी

नई दिल्ली। पीएफ में आपका योगदान 12 फीसदी से घटकार 10 फीसदी किया जा सकता है, इसको लेकर रिटायरमेंट फंड बॉडी ईपीएफओ शनिवार को फैसला ले सकती है। पीएफ में योगदान फिलहाल नियमानुसार 12 फीसदी है जिसे लेकर प्रस्ताव है कि यह 10 फीसदी कर दिया जाए।

EPFO, PF, employee, salary, fund, पीएफ, कर्मचारी, वेतन, सैलरी

मौजूदा नियमानुसार, कर्मी की बेसिक पे का 12 फीसदी हिस्सा पूरी तरह से पीएफ खाते में डाला जाता है और इतना ही हिस्सा नियोक्ता की अपनी ओर से कर्मी के ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई में विभिन्न और तयुशदा हिस्सों में डाल दिया जाता है।

श्रम मंत्रालय को इस बाबत मिले सुझाव में कहा गया कि इस कदम से कर्मचारियों के पास खर्च के लिए ज्यादा पैसे होंगे जिससे एंप्लायर्स की जिम्मेदारी कम होगी और आखिर में यह अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद साबित होगा।

खबर के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ईपीएफओ की 27 मई को होने जा रही बैठक में जिन विषयों पर बातचीत होनी है, उनमें से एक यह भी है. हालांकि ट्रेड यूनियनों ने इस प्रपोजल का विरोध करने का फैसला किया है. उनका कहना है कि इससे इन जन कल्याणकारी योजनाओं को धक्का लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+