'El Nino' Effects: क्या इस बार कम होगी बारिश? क्या बढ़ेगी महंगाई?
पिछले 20 सालों में 8 बार इंडिया को सूखे का सामना करना पड़ा है और इन 8 सालों में से 6 साल ऐसे रहे हैं, जब भारत में अल नीनो प्रभावी रहा है।

'El Nino' Effect: फरवरी में जिस तरह से मौसम ने पलटी मारी है, उसने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है, बढ़ता पारा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसे में हालिया आई कुछ शोध रिपोर्टों में कहा गया है कि इस साल देश में अल नीनो (El Nino)इफेक्ट देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से बारिश में कमी होगी और अगर ऐसा होगा तो कुछ स्थानों पर सूखा पड़ने की आशंका है, जिससे एग्रीकल्चर पर सीधा प्रभाव पड़ेगा और खाद्य पदार्थों की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी यानी कि महंगाई में इजाफा होगा।
8 बार इंडिया को सूखे का सामना करना पड़ा
सोचने वाली बात ये है कि जो आंकड़े सामने आए हैं, उसमें पिछले 20 सालों में 8 बार इंडिया को सूखे का सामना करना पड़ा है और इन 8 सालों में से 6 साल ऐसे रहे हैं, जब भारत में अल नीनो प्रभावी रहा है। इस बात उल्लेख 2013-14 के आर्थिक सर्वेक्षण में भी है।
कई जगहों पर मई वाली गर्मी पड़ रही है
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी में ही कई जगहों पर मई वाली गर्मी पड़ रही है, जहां ताप बढ़ रहा है उसमें से अधिकांश क्षेत्र वो हैं , जहां गेहूं उगाया जा रहा है लेकिन बढ़ता ताप गेंहूं की फसल के लिए अच्छा नहीं है और इसी कारण यहां के किसान चिंता में हैं। आपको बता दें कि पिथले साल भी गर्मी अधिक पड़ने के कारण मार्च में गेंहूं का उत्पादन कम ही हुआ था।
क्या होता है अल नीनो इफेक्ट?
भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां कि कृषि मानसून पर निर्भर करती है लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां के मानसून गतिविधियां काफी ऊपर-नीचे हुई हैं, वजह इसके पीछे ग्लोबल वार्मिग बताई जाती है। वैसे इंडियन मानसून की पूरी गतिविधियां प्रशांत महासागर की जलवायु में निर्भर करती है और यहां होने वाले बदलाव सीधे भारत तो प्रभावित करते हैं। अल नीनो और ला नीना दो अपोजिट नेचर वाले मानसूनी प्रभाव है, जिनकी वजह से देश के मौसम प्रभावित होते हैं, जिनका असर सालों तक होता है। ये दोनों प्रभाव विपरीत स्वभाव के होते हैं और अलटरनेट अंतराल पर प्रभाव डालते हैं।
अल नीनो बढ़ाता है गर्मी
अल नीनो वैसे स्पेनिश शब्द है, जिसका अर्थ होता है छोटा लड़का, जो कि गर्म पानी की जलवायु को इंगित करता है, ये वायुमंडल पर असर डालकर नार्मल और ठंडी हवाओं को कमजोर कर देता है , जिससे प्रशांत महासागर की पवनें अपनी स्थिति से दक्षिण की ओर जाने लगती हैं और वातावरण गर्म हो जाता है जबकि ला नीनो का मतलब है छोटी लड़की , जो कि प्रशांत महासागर के ठंडे पानी को इंगित करती है और हवाएं ठंडी हो जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications