'मुफ्त सिम' बांटने के लिए रिलायंस जियो ने उठाया ये कदम

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी शॉपक्लूज ने शुक्रवार को रिलायंस जियो के 'जियो वेलकम ऑफर' के लिए करार किया है। इसके साथ ही शॉपक्लूज जियो से हाथ मिलाने वाली पहली ई-कॉमर्स कंपनी बन गई है। यह करार होने के बाद अब ग्राहक शॉपक्लूज के जरिए जियो के सिम हासिल कर सकेंगे।

jio

दोनों कंपनियों के करार के तहत, शॉपक्लूज से कोई भी 4जी सर्विस युक्त स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहक को रिलायंस डिजिटल/डिजिटल एक्सप्रेस या फिर डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर से जियो का सिम मुफ्त में मिल जाएगा।

ग्राहकों को खुलकर लाभ उठाने का मिलेगा मौका
कंपनी के सीनियर डायरेक्टर नितिन शर्मा ने बताया कि इस करार से ग्राहकों को 4जी सुविधा का खुलकर लाभ उठाने का मौका मिलेगा। इससे ग्राहकों का कंपनी पर भरोसा भी बढ़ेगा।

'जियो की डिमांड बढ़ रही है'
उन्होंने कहा, 'सस्ते टैरिफ ऑफर, फ्री वाइस कॉल और हाईस्पीड इंटरनेट जैसे फीचर मौजूद होने की वजह से जियो की भारतीय बाजार में डिमांड बढ़ रही है।' दोनों कंपनियों के इस ऑफर के अलावा ग्राहक 4जी स्मार्टफोन की खरीद में भी छूट पा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+