आधार पूरी तरह सुरक्षित, लेकिन सोशल मीडिया पर न करें शेयर: UIDAI

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों को आधार नंबर या आधार को सोशल मीडिया पर शेयर न करने की सलाह दी है। यूआईडीएआई ने आधार नंबर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने की अपील की है। यूआईडीएआई ने कहा कि आधार पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन जैसे अन्य पहचान पत्र जैसे कि पैन कार्ड या डेबिट-क्रेडिट कार्ड को सुरक्षा कारणों से सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते हैं, ठीक उसी तरह से आधार को भी सुरक्षा कारणों से सोशल मीडिया पर सुरक्षित नहीं किया जाना चाहिए।

 Dont share Aadhaar on social media: UIDAI

लोगों द्वारा पूछे गए सवाल-जवाब में यूआईडीएआई ने कहा कि सोशल मीडिया पर आधार नंबर शेयर नहीं करने की सलाह का मतलब ये नहीं कि आधार सुरक्षित नहीं है। यह पूरी तरह सुरक्षित हैं और लोग इसका बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन जैसे हम बाकी पहचान पत्रों की गोपनीयता बनाकर रखते हैं उसी तरह से हमें आधार के प्रति भी सर्तकता दिखानी चाहिए।

यूआईडीएआई ने आधार को बाकी पहचान पत्रों से अधिक सुरक्षित बताया और कहा कि आधार के गलत प्रयोग की आशंका बेहद कम है। ऐसा इसलिए क्योंकि आधार कार्ड में सुरक्षा के कई मानक हैं, जैसे फिंगरप्रिंट, स्कैन, ओटीपी और क्यूआर कोड। ऐसे में यह बाकी के पहचान पत्रों से अधिक सुरक्षित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+