क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
महंगाई के मोर्चे पर राहत की खबर, दिल्ली, यूपी और मुंबई में सस्ती हुई PNG
नई दिल्ली। लगातार मंहगाई की मार झेल रहे लोगों को शुक्रवार को राहत भरी खबर सुनने को मिली। दिल्ली में पीएनजी के दामों में कटौती की गई है। दिल्ली में पीएनजी गैस 90 पैसे प्रति यूनिट (यूनिट SCM है) सस्ते हुए हैं। अब दिल्ली वालों को पीएनजी 30.10 रुपये प्रति SCM के रेट से मिलेंगे। घरों में खाना बनाने के लिए पाइप के जरिए आने वाली रसोई गैस (PNG) के दामों की यह कटौती 1 अक्टूबर से लागू है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सीएनजी और पीएनजी दोनों के दाम घटे हैं। अब मुंबई में सीएनजी का रेट घटकर 49.95 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है। वहीं पीएनजी की कीमत 30.60 रुपए प्रति घनमीटर (स्लैब 1) और 36.20 रुपए प्रति एससीएम (स्लैब 2) रह गई है।
चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने भेजी चांद की नई तस्वीर, ISRO की साझा
English summary
Domestic PNG price has been reduced by Rs 0.90 SCM in Delhi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें