आज से LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए कितने रुपए बढ़ी कीमतें

नई दिल्ली, 06 जुलाई। महंगे घरेलू एलीपीजी सिलेंडर से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। आज एक बार फिर से एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज से 50 रुपए की बढ़ोत्तरी का ऐलान कर दिया है। आज से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रूपए की बढ़ोत्तरी प्रभावी हो गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद एलीपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली मे 1003 रुपए से 1053 रुपए हो गए हैं।वहीं मुंबई की बात करें तो यहां 14.2 किलोग्राम के एलीपीजी सिलेंडर के दाम 1052.50 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में 1079 रुपए प्रति सिलेंडर तो चेन्नई में 1068.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं।

lpg

Recommended Video

    LPG Price Hike: महंगाई की मार, घरेलू LPG Cylinder की बढ़ीं कीमतें | वनइंडिया हिंदी |*News

    पिछले 6 महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में तीसरी बार बढ़ोत्तरी की गई है। आज की बढ़ोत्तरी के बाद एलपीजी सिलेंडर के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। बता दें कि आम लोगों को महंगे सिलेंडर से राहत देने के लिए अज्जवला योजना के तहत जिन लोगों ने कनेक्शन लिया है उन्हें 200 रुपए की सब्सिडी देने का ऐलान किया था। यह सब्सिडी साल में 12 सिलेंडर पर ही दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से 9 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।

    वहीं 5 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो इसके दाम में 18 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है, वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपए की गिरावट हुई है। पिछले एक साल में एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 834.50 रुपए से बढ़कर 1053 तक पहुंच गए हैं। पिछली बार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 19 मई को 4 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी। 7 मई को एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 999.50 रुपए थे। 22 मार्च 2022 को 949.50 रुपए थे। इसके बाद 22 मार्च को एक बार फिर से दाम में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई। दिल्ली में अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच एलपीजी सिलेंडर के दाम 899.50 रुपए रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+