Good News: रेलवे कर्मचारियों को 'दिवाली तोहफा', मोदी सरकार ने 78 दिन के बोनस का किया ऐलान

Good News: रेलवे कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने 78 दिन के बोनस का किया ऐलान

Diwali Bonus for Indian Railways Employees, मोदी सरकार ने रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस का ऐलान किया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस बोनस की घोषणा की गई है, जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस जल्द दिया जाएगा। रेलवे कर्मचारियों के लिए ये बोनस अधिकतम 17951 रुपए का होगा।

 Diwali Bonus for Indian Railways Employees: Modi Cabinet announced Productivity linked bonus for 11.27 lakh employees of railways.

आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर उन्हें बड़ा तोहफा दिया था। केंद्र सरकार के इस ऐलान के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। अब रेल कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया गया है। सरकार ने रेल कर्मचारियों के लिए सैलरी के अलावा 78 दिन के बोनस की घोषणा कर उन्हें दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस का लाभ रेववे के 11.27 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। इसका लाभ अराजपत्रित कर्मचारियों को ही मिलेगा। इस बोनस का लाभ आरपीएफ को नहीं मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+