डीजीसीए ने इंडिगो से 16 विमानों के इंजन बदलने को कहा, ना मानने पर रोक दी जाएगीं उड़ानें

नई दिल्ली। नागर विमानन नियामक (डीजीसीए) ने इंडिगो एयरलाइंस से अपने 16 ए320 नियो विमानों के इंजन बदलने को कहा है। डीजीसीए ने कहा है कि 15 दिन के भीतर कंपनी इंजन बदल दे, अगर ऐसा नहीं होता हो तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीजीसीए ने इंडिगो से ए320 नियो विमानों में कम से कम एक मॉडिफाइड एलपीटी इंजन लगाने को कहा है। ये उड़ान के दौरान सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है।

DGCA to IndiGo Change 16 A320Neo engines in 15 days or face action

डीजीसीए ने सोमवार को इंडिगो से कहा कि वो ऐसे ए320 नियो विमानों का इस्तेमाल नहीं करे जिनमें 3,000 घंटों से ज्यादा इस्तेमाल हो चुके पीडब्ल्यू इंजन लगे हों। डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि इंडिगो के बेड़े में 16 ऐसे विमान हैं जिनमें दोनों प्रेट एंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) इंजन 2,900 घंटों से ज्यादा इस्तेमाल हो चुके हैं। इन 16 विमानों में अगले 15 दिनों में कम से कम एक एलपीटी इंजन लगाना होगा। ऐसा नहीं करने पर इन सभी विमानों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। यह कदम पैटर्न का अध्ययन करने और जोखिमों का मूल्यांकन करने के बाद उठाया गया है।

अक्टूबर में, इंडिगो के पीडब्ल्यू इंजन लगे तीन ए320 नियो विमानों के उड़ान के दौरान इंजन बंद होने की खबर आई थी। जिनमें प्रैट एवं व्हिटनी इंजन लगे हुए थे इसके बाद डीजीसीए की एक टीम ने इंडिगो के परिसर का दौरा किया और सुरक्षा आंकड़ों की समीक्षा की। इंडिगो की ओर से कहा गया है कि हम प्रशासन के साथ लगातार काम कर रहे हैं और जरूरत के मुताबिक जरूरी कदम उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+