Tata के हाथ जाने के बाद नहीं सुधरे Air India के हालात, DGCA ने लगाया 10 लाख रुपए का जुर्माना

Tata के हाथ जाने के बाद नहीं सुधरे Air India पर लगा 10 लाख रुपए का जुर्माना

नई दिल्ली। एयर इंडिया का अधिग्रहण टाटा के पास चला गया है। अब एयरइंडिया का संचालन टाटा करती है, लेकिन टाटा के हाथों में जाने के बावजूद भी एयरलाइंस के हालात नहीं सुधरे हैं। एयरलाइंस की गलती के कारण नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

Recommended Video

    Air India पर लगा 10 लाख रुपए का जुर्माना, DGC A ने क्यों की कार्रवाई | वनइंडिया हिंदी | *News
     DGCA fines Air India Rs 10 lakh for denying boarding to passengers with valid tickets

    एयर इंडिया पर लगा 10 लाख का जुर्मााना

    एयर इंडिया पर DGCA ने 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। दरअसल डीजीसीए को शिकायत मिली थी, जिसमें एयर इंडिया पर आरोप लगाए थे कि वैध टिकट रखने के बावजूद भी यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें मुआवजा देने से भी इंकार किया गया। इन शिकायतों का निपटारा करते हुए नियामक ने Air India पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

    एयर इंडिया को नोटिस

    डीजीसीए ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए कहा कि डीजीसीए को इस संबंध में कई शिकायतें मिली थी। बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली में इस तरह की शिकायतों की जांच के बाद एयर इंडिया पर जुर्माना लगाया गया और एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीजीसीए ने कहा कि वैध बोडिंग टिकट होने के बावजूद यात्रा करने से रोके जाने और मुआवजा न देने सख्त कार्रवाई की। नियामक ने कहा कि यह एक गंभीर चिंता का विषय है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+