बंदूक दिखाकर लूट लिए सिर के 200Kg बाल, कीमत थी 25 लाख
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बालों की चोरी का बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। लुटेरों ने पूरी प्लानिंग के साथ 200 किलो बाल लूट लिए, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। दरअसल बंदूक की नोंक पर लुटेरों ने विग ट्रेंडर की फैक्ट्री ने 200 किलो बाल लूट लिए और वहां से फरार हो गए। इस पूरे मामले में जब 42 साल के अजय कुमार की गिरफ्तारी हुई तो पूरी कहानी सामने आ गई।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक अजय ने पूरी प्लानिंग के साथ इस लूट की वारदात को अंजाम दिया। हेयर एक्सपोर्टिंग का बिजनेस करने वाले अजय का कारोबार कुछ ठीक नहीं चल रहा था। वहीं उसके साथी जहांगीर हुसैन का कारोबार काफी अच्छा चल रहा था। ये देखकर उसने प्लान बनाया। उसने बंदूक की नोंक पर हुसैन की पश्चिम विहार स्थित फैक्ट्री से 200 किलो बाल लूट लिए।
घटना जुलाई की है। पुलिस को अब इस मामले में अजय और उसके साथी की गिरफ्तारी हुई है। बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने फोन नंबर ट्रेस कर उनका पता लगाया और गिरफ्तारी कर ली। इतना ही नहीं पुलिस ने लूट के बाल भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से दोनों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हुसैन का फोन भी बरामद कर लिया है। डकैती के इस केस को दर्ज कर नांगलोई थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 लाख के लूटे हुए बाल और एक पिस्टल बरामद कर ली।
पढ़ें-एक मछली ने बदल दी मछुआरे भाइयों की किस्मत,मिनटों में बन गए लखपति
वहीं जहांगीर हुसैन ने बताया कि वो उन बालों को तिरुपति बालाजी से खरीदकर लाता था। दिल्ली लाकर उन बालों का विग बनाने का काम करता था। अजय ने नकली कस्टमर बनकर इस पूरे कांड को अंजाम दिया। अब पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है।