Flight Ticket: दुनिया में सबसे महंगे घरेलू टिकट की लिस्ट में दिल्ली-मुंबई, दाम सुनकर रह जाएंगे दंग

दुनिया में घरेलू विमानों की बात करें तो सबसे महंगे टिकटों की लिस्ट में दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट शामिल है। आखिरी समय में टिकट बुक कराना काफी महंगा पड़ सकता है।

Flight Ticket: अगर आपकी किसी वजह से आपात में फ्लाइट टिकट की बुकिंग करनी पड़ जाए तो यह आपको काफी महंगा पड़ सकता है। दिल्ली से मुंबई के बीच की फ्लाइट अगर आप यात्रा से 24 घंटे पहले बुक करते हैं तो इसके लिए आपको 14000 रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं।

दिल्ली से मुंबई नॉनस्टॉप फ्लाइट यात्रा से 24 घंटे पहले बुक कराने पर यह दुनिया में सबसे महंगी घरेलू विमान टिकट में एक है। एक तरफ जहां रुपया कमजोर हो रहा है तो दूसरी तरफ ऐसे माहौल में भी अगर भारत से कोई अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, चीन, साउथ कोरिया, दक्षिण कोरिया में घरेलू टिकट बुक करता है तो यह कम दिल्ली-मुंबई की तुलना में सस्ते दाम पर मिल सकता है।

ticket

दुनिया की सबसे व्यस्त घरेलू उड़ान की बात करें तो दिल्ली से मुंबई का टिकट सबसे महंगा है और यह 14000 रुपए है जबकि साओ पालो से रियो डी जेनेरियो का टिकट 26800 रुपए है, लंदन से एडिनबर्ग के बीच टिकट 6800 रुपए है, लॉस एंजिलिस से लॉस वेगस के बीच टिकट 5500 रुपए का है।

हालांकि ब्राजील में घरेलू टिकट के दाम दिल्ली-मुंबई से ज्यादा हैं। दिल्ली-मुंबई भारत का सबसे व्यस्त रूट है, जबकि ब्राजील में साओ पालो से रियो के बीच की यात्रा 55 मिनट की है।

अगर 24 घंटे पहले घरेलू टिकट बुक कराया जाए तो सबसे सस्ती टिकट केपटाउन से जोहानसबर्ग के बीच है, वहीं सबसे महंगी टिकट साओ पालो से रियो के बीच है। टिकट के दाम सोमवार के हैं।

साओ पालो से रियो डीजेनेरिया- 26800
दिल्ली से मुंभई- 14000
बीजिंग से शंघाई- 8800
वैंकूवर से टोरंटो- 8800
सपारो से टोक्यो- 7000
लंदन से एडिनबर्ग- 6800
सिडनी-मेलबर्न- 6700
लॉस एंजिलिस- लॉस वेगस- 5500
जेजू-सियोल- 3000
केपटाउन-जोहानसबर्ग- 3000

पिछले हफ्ते उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइन कंपनियों को निर्देश दिया था कि किराए पर नजर रखें, जिसके बाद कई रूट पर दाम काफी कम हो गए हैं। मुंबई से दिल्ली के बीच टिकट 4300 रुपए जोकि आखिरी समय पर बुक किए जाने वाले टिकटों की श्रेणी में सबसे सस्ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+