Vodafone का नया धमाका, हर दिन 1.5 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग मात्र 349 रुपए में, पढ़ें क्या है पूरा प्लान

नई दिल्ली। रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी बड़ी टेलिकॉम कंपनियों के लुभावने ऑफर्स के बीच वोडाफोन इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। वोडाफोन के इस ऑफर से रिलायंस जियो, एयरटेल और आइडिया को बड़ी चुनौती मिलेगी। कंपनी का ये प्लान काफी धमाकेदार है। इस प्लान के तहत आपको हर दिन 1.5 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है।

 वोडाफोन का नया धमाका

वोडाफोन का नया धमाका

वोडाफोन इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए नया स्पेशल रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत आपको मात्र 349 रुपए के रिचार्ज में बहुत कुछ मिल रहा है। इस प्लान के तहत अगर आप 349 रुपए का रिचार्ज करवाते हैं तो आपको हर दिन 1.5 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड लोकल और एसडीटी कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

 28 दिनों की वैलिडिटी

28 दिनों की वैलिडिटी

वोडाफोन के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। इस प्लान में यूजर्स को लोकल और एसटीडी दोनों में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, यानी इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 42 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि कंपनी ने कॉलिंग के लिए एक सीमा निर्धारित की है।

 वोडाफोन प्ले सब्सक्रीप्शन

वोडाफोन प्ले सब्सक्रीप्शन

इस प्लान के तहत कंपनी हर दिन यूजर को 250 मिनट और एक हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट फ्री कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। वहीं इस प्लान को लेने वाले यूजर को वोडाफोन प्ले का सब्सक्रीप्शन भी मिलेगा। आपको बता दें कि इस प्लान के तहत पहले यूजर को हर दिन 1 जीबी डेटा मिल रही था।

 वोडाफोन 458 का रिचार्ज प्लान

वोडाफोन 458 का रिचार्ज प्लान

वोडाफोन ने 349 रुपए के रिचार्ज प्लान के साथ-साथ ग्राहकों के लिए 458 रुपए वाला रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत सभी प्रीपेड यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 1 जीबी डेटा हर दिन मिलेगा। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+