DA Hike: जल्द खत्म होगा इंतजार, 6 फीसदी तक बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आने वाली है। लंबे वक्त से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार डीए बढ़ोतरी का ऐलान जल्द कर सकती है। माना जा रहा है कि अगस्त महीने की शुरुआत में सरकार महंगाई भत्ते में बंपर बढ़ोतरी की घोषणा करेगी।

 केंद्रीय कर्मचारियों की मिलेगी खुशखबरी

केंद्रीय कर्मचारियों की मिलेगी खुशखबरी

केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का इंतजार है, लेकिन ये इंतजार लंबा होता जा रहा है, लेकिन खबरें आ रही है कि सरकार जल्द ही उन्हें खुशखबरी दे सकती है। मोदी सरकार अगले महीने की शुरुआत में महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। अगस्त के पहले हफ्ते में DA बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। दरअसल 3 अगस्त को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। बैठक की अध्‍यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में महंगाई भत्‍ते को लेकर फैसला किया जा सकता है।

 6 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी

6 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी

माना जा रहा है कि सरकार इस बार कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में ऐतिहासिक तौर पर बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। उम्‍मीद की जा रही है कि इस बार डीए में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर सरकार ऐसा करती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़कर सीधे 40 फीसदी तक पहुंच जाएगा।

 कितनी होगी सैलरी में बढ़ोतरी

कितनी होगी सैलरी में बढ़ोतरी


अगर सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते ये बढ़ोतरी हुई तो सैलरी में बड़ा इजाफा होगा। दरअसल खुदरा महंगाई दर 6 फीसदी से ऊपर और AICPI के आधार पर गणना किए जाने पर महंगाई भत्ते में 5 से 6 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद बन रही है। आपको बता दें कि सरकार महंगाई भत्ते के अलावा फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी के सात ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रुपए से 26000 रुपए प्रति माह हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+