Cryptocurrency Prices: आज बिटक्वाइन समेत अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट, जानें कितना हुआ नुकसान

Cryptocurrency Prices: आज बिटक्वाइन समेत अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट, जानें कितना हुआ नुकसान

नई दिल्ली, 20 जनवरी। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश लगातार बढ़ रही है। लोग खासकर युवावर्ग इसमें बढ़चढ़कर निवेश कर रहे हैं। जितनी तेजी से क्रिप्टोकरेंसी ऊपर चढ़ता है उतरी ही रफ्तार से नीचे खिसक भी जाता है। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश जहां बढ़ रहा है, वहीं ये निवेश खतरे से भरा है। क्रिप्टो करेंसी को लेकर किसी भी तरह की भविष्यवाणी कर पाना मुश्किल है। इसकी कीमतों में पल भर में ही उठा पटक हो जाता है।

Cryptocurrency Prices: Know Todays Bitcoin Ethereum, ether Crypto Coin

बिटक्वाइन की आज की कीमत

Bitcoin की आज की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत में पिछले 24 घंटे में 1.89 फीसदी की गिरावट आई है और ये खिसककर 1.97 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं मार्केट कैपिटाइजेशन के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन आज सुबह 41,865.69 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। बिटक्वाइन के अलावा गुरुवार को Ethereum के भाव में 1.32 फीसदी की गिरावट आई और ये 2,50,145.1 रुपए पर है। वहीं Cardano में 10.8 फीसदी की गिरावट आई और ये 107.74 रुपए पर पहुंच गई है।

वहीं Avalanche की कीमत 2.35 फीसदी गिरकर 6,743.47 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं पोलकाडॉट की कीमत 1,953.64 रुपए पर पहुंच गया। वहीं Tether की कीमत में 0.07 फीसदी की गिरावट आई और 79.89 रुपए पर आ गई है। इसके अलावा Dogecoin में 1.71 फीसदी की गिरावट आई और ये 13.03 रुपए पर पहुंच गया।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी और रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल, 2021 को शीतकालिन सत्र के दौरान पेश किया था, लेकिन इस पर चर्चा नहीं हो पाई। सरकार ने इस पर दोबारा काम करने का फैसला लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+