Cryptocurrency Prices: फिर लुढ़का बिटक्वाइन, Ethereum की वैल्यू घटी, जानिए बाकी क्रिप्टो का हाल

Cryptocurrency Prices: फिर लुढ़का बिटक्वाइन, Ethereum की वैल्यू घटी, जानिए बाकी क्रिप्टो का हाल

नई दिल्ली, 24 जनवरी। क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में अस्थिरता की स्थिति बनी रहती है। लोग कम समय में अधिक रिटर्न के लिए क्रिप्टो करेंसी में निवेश करते हैं, लेकिन क्रिप्टोकरेंसी मेंनिवेश जोखिम से भरा है, जितनी तेजी से ये डिजिटल करेंसी चढ़ता है उतनी ही तेजी से ये धड़ाम भी हो जाता है।बीते कुछ समय से क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट आई है।

Cryptocurrency Prices: Bitcoin Rate fall again, Know popular Cryptocurrecny Rate

सोमवार, 24 जनवरी को क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में गिरावट देखने को मिली, आज ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। आज ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप घटकर 1.60 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा गिरावट सोलाना में देखने को मिल रही है। Solana क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में लगभग 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

वहीं बिटक्वाइन की कीमत में 1.96% की गिरावट आई है। इसकी कीमत में 35,006.37 डॉलर पर पहुंच गई है। बिटक्वाइन ने पिछले 24 घंटों के दौरान लोअर 34,784.97 डॉलर और 36,433.31 का हाई बना रहा। बिटक्वाइन के अलावा इथेरियम की कीमत 4.05 फीसदी की गिरावट आई और 2,391.8 डॉलर पर पहुंच गया है। इसके अलावा BNB में 24% गिरावट आई तो कार्डानो में 31% गिर गया। इसके अलावा XRP में 21% की गिरावट आई है, जबकि सोलाना में 38% तो टेरा लूना में 23 % गिरा, जबकि शिबा इनु में 27% से ज्यादा की गिरावट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+