बिटकॉइन और ईथर गिरी लेकिन कार्डानो, पोलकाडॉट समेत इन क्रिप्टोकरेंसी ने कराई कमाई
नई दिल्ल्ली, 23 दिसम्बर। क्रिप्टोकरेंसी के लिए गुरुवार का दिन मिक्स रहा है। क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप बीते 24 घंटे में गिरकर 2.28 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि ट्रेडिंग वॉल्यूम 7.66 प्रतिशत बढ़ा है और यह 90.38 अरब डॉलर पर है। बाजार में स्थिर सिक्कों की संख्या कुल मात्रा का 78.01 प्रतिशत है और इसका मूल्य 70.50 अरब डॉलर के बराबर है।

प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार पर नजर डालें तो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 24 घंटे में 0.28 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 38,33,811 रुपये पर कारोबार कर रही थी। क्रिप्टो बाजार में बिटकॉइन का प्रभुत्व 40.23 प्रतिशत रहा जो कि पिछले दिन के मुकाबले 0.47 प्रतिशत अधिक है। दूसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी ईथर 3,15,113 रुपये की कीमत पर थी। ईथर 0.9 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रही है।
बिटकॉइन और ईथर ने जहां हल्की गिरावट देखी है वहीं बाजार की एक अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी कार्डानो ने 3.98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और यह 105 रुपये पर कारोबार कर रही है। पोलकाडॉट ने 12.87 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की है। यह 2240 रुपये की कीमत पर पहुंच गई है।
एवलांच ने 2.4 प्रतिशत की गिरावट देखी है और यह 9661 रुपये पर की कीमत पर पहुंच गई है।
मीमकॉइन के रूप में शुरुआत करने वाली क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो शीबा इनू 1.5 प्रतिशत नीचे आई है जबकि डोजकॉइन 1.33 प्रतिशत पर कारोबार कर रही है। एक अन्य क्रिप्टोकरेंसी लूना 5.02 प्रतिशत गिरकर 68.75 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।
ट्रम्प ने फिर से की आलोचना
इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस सप्ताह फॉक्स बिजनेस पर एक साक्षात्कार में क्रिप्टोकरेंसी की आलोचना को फिर से दोहराया है और इसे "बहुत खतरनाक चीज" कहा। हालांकि उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प ने हाल ही में "मेलानिया विजन" नाम से अपना पहला एनएफटी लॉन्च किया जिसे सोलाना पर उपलब्ध कराया गया था। एनएफटी किसी डिजिटल संपत्ति जैसे तस्वीर, कोई डिजाइन आदि को संरक्षित करने की प्रक्रिया है।












Click it and Unblock the Notifications