क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट जारी, जानें बिटकॉइन समेत टॉप टोकन के रेट
नई दिल्ली, 5 मार्च। वहीं इस दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम 83.23 अरब डॉलर रहा जो 3.43 प्रतिशत की गिरावट दर्शा रहा। स्थिर सिक्कों की मात्रा 69.85 अरब डॉलर है जो कि बीते 24 घंटे के ट्रेडिंग वॉल्यूम का 83.92 प्रतिशत है।

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों पर नजर डालें तो बिटकॉइन 39,047 डॉलर पर कारोबार कर रही थी और इसका बाजार प्रभुत्व 42.44 प्रतिशत पर बना हुआ है। भारतीय रूपये में बात करें तो दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 31.20 लाख रुपये पर कारोबार कर रही है जो कि 4.43 प्रतिशत नीचे है।
दुनिया की दूसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी ईथर 2.09 लाख रुपये की कीमत के साथ 2.6 प्रतिशत नीचे गिरी है। कार्डानो 2.98 प्रतिशत नीचे आई है और इसकी कीमत शनिवार को 66.86 रुपये रही। एवलांचे भी 2.01 प्रतिशत गिरकर 6003 रुपये पर आ गई है।
पोलकाडॉट 3.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1319 रुपये पर है और लाइटकॉइन 4.3 प्रतिशत नीचे आकर 8058 रुपये पर कारोबार कर रही है। टीथर ने 0.86 प्रतिशत की वृद्धि देखी है और इसकी कीमत 79.52 रुपये पर रही।
मीमकॉइन की बात करें तो शीबा इनू में 1.96 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं डोजकॉइन 1.27 प्रतिशत की कटौती के साथ 9.79 रुपये पर है। पिछले कई दिनों से कमाई करा रही टेरा में 10.78 प्रतिशत की भारी फिसलन आई है। यह 6549 रुपये पर कारोबार कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications