क्रिप्टो बाजार में अभी भी मंदी का दौर जारी, बिटकॉइन और ईथर ने देखी हल्की बढ़त
नई दिल्ली, 15 जुलाई। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गुरुवार को भी पिछले दिनों की तरह ही उतार-चढ़ाव में बना रहा। हालांकि पिछले दिन के मुकाबले क्रिप्टो बाजार में 2.21 प्रतिशत की वृद्धि हुई और ग्लोबल मार्केट में क्रिप्टो करेंसी की मार्केट कैप 1.35 ट्रिलियन पर रही। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी बाजार की कुल मात्रा 64.89 अरब डॉलर रही जो कि 7.37 प्रतिशत ज्यादा रही।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन गुरुवार सुबह 32,365 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन का प्रभुत्व 45.65 प्रतिशत है जो दिन भर में 0.44 प्रतिशत कम रहा।
बिटकॉइन अप्रैल के अपने सर्वोच्च स्तर के आधे से कम पर कारोबार कर रही है। बिटकॉइन ने अप्रैल में 64895 डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था लेकिन मई में एलन मस्क के टेस्ला के लिए पेमेंट पर रोक लगाने के बाद इसने गिरावट देखी जिसमें चीन की सख्ती के बाद और तेजी आई और तीन महीने बाद पहली बार यह 40,000 डॉलर के नीचे लुढ़क गई। इसके बाद से लगातार बिटकॉइन 30,000 से 40,000 डॉलर के बीच संघर्ष कर रही है।
दुनिया की दूसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम 4.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2004 डॉलर पर पहुंच गई। एक अन्य क्रिप्टोकरेंसी बिनांस में 2.95 प्रतिशत की बढ़त देखी गई और यह 308 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।
एलन मस्क की पसंदीदा मीम से शुरू हुई क्रिप्टोकरेंसी डोजकॉइन पिछले 24 घंटे में 2.45 प्रतिशत बढ़कर 0.20 डॉलर पर पहुंच गई जबकि एक्सआरपी 0.62 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।











Click it and Unblock the Notifications