ब्रिटिश पेट्रोलियम कंपनी 10 हजार कर्मचारियों की करेगी छंटनी
नई दिल्ली। कोरोना की मार दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ है, जिसके चलते करोड़ो लोगों की नौकरी चली गई है। भारत में भी कई कंपनियों की फैक्ट्री में ताला पड़ गया है, जिसके चलते लोगों का रोजगार छिन गया है। इस बीच दुनिया की छठी सबसे बड़ी तेल और गैस की कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि वह 15 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी के सीईओ बर्नार्ड लूनी ने कहा कि हम तेल-गैस को रीन्यूबल एनर्जी में बदल रहे हैं, जिसके चलते 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। बता दें कि मौजूदा समय में कंपनी के पास कुल 70000 कर्मचारी हैं।

इस बाबत लूनी ने एक बयान जारी करके जानकारी दी है, जिसमे उन्होंने कहा कि हम इस प्रक्रिया को शुरू करने जा रहे हैं, जिसके चलते तकरीबन 10000 लोगों को कंपनी से बाहर जाना होगा, यह प्रक्रिया इस वर्ष के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। जानकारी के अनुसार जिन लोगों को कंपनी से बारर किया जाएगा, उसमे अधिकतर वरिष्ठ अधिकारी होंगे, फ्रंटलाइन कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। लूनी ने कहा है कि कंपनी अपने खर्चों में आगे भी कमी कर सकती है। बता दें कि 2021 में कंपनी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सैलरी में बढ़ोतरी नहीं दे रही है, कंपनी का कहना है कि इस साल सैलरी बोनस नहीं मिलेगा।
बता दें कि भारत में कई बड़ी कंपनियां बंद हो गई हैं। देश की सबसे बड़ी साइकिल बनाने वाली कंपनी एटलस ने साहिबाबाद में साइट-4 स्थित अपनी फैक्ट्री अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी। कंपनी के मैनेजमेंट ने नोटिस में लिखा, 'कंपनी के पास रोजमर्रा के सामान खरीदने तक के भी पैसे नहीं हैं। इसलिए सभी को ले ऑफ किया जाता है।' नोटिस में यह भी लिखा था कि जब तक कि धन नहीं जुटा लेते तब तक कच्चा माल खरीदने में भी असमर्थ हैं। ऐसे में हम फैक्ट्री चलाने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं एटलस के बाद साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में 40 साल पुरानी ऑटो गियर फैक्ट्री अस्थाई तौर र बंद हो गई है। गाजियाबाद में एक और फैक्ट्री ने 'ले-ऑफ' का नोटिस लगा दिया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications