Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG price hike: आज से महंगाई का एक और झटका, इतने रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

व्यवसायिक गतिविधियों में एलपीजी का इस्तेमाल करने वाले लोगों को आज (1 अक्टूबर) से महंगाई का बड़ा झटका लग सकता है। जिसके तहत 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 209 रुपये बढ़ सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

सूत्रों के मुताबिक तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने शनिवार को वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की। ऐसे में अब दिल्ली में लोगों को 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रुपये में मिलेगा। हालांकि घरेलू एलजीपी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

commercial LPG

200 रुपये सस्ता हुआ था घरेलू सिलेंडर
वहीं इससे पहले रक्षाबंधन पर केंद्र सरकार ने जनता को महंगाई से बड़ी राहत दी थी। जिसके तहत घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम में 200 रुपये तक की कटौती की। जिससे हर राज्य में सिलेंडर के दाम कम हो गए।

वहीं पिछले महीने की शुरुआत में केंद्रीय कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना के तहत अतिरिक्त 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन को मंजूरी दी, जो अगले तीन वर्षों में दिए जाएंगे। इन कनेक्शनों पर कुल लागत 1,650 करोड़ रुपये आएगी, जिसको मोदी सरकार वहन करेगी।

अगस्त में कम हुए थे कमर्शियल सिलेंडर के दाम
इससे पहले सरकार ने अगस्त में लोगों को मामूली राहत दी थी, जिसके तहत कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये तक कम हुए थे। हालांकि अब इस राहत की दोगुना वृद्धि होने जा रही।

कहां होता है कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल?
आमतौर पर हम घरों में जिस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, वो लाल रंग का होता है। उसे घरेलू एलपीजी सिलेंडर कहा जाता है। इसके दाम कम होते हैं। वहीं होटल, रेस्टोरेंट, दुकान या किसी फैक्ट्री में कमर्शियल सिलेंडर ही इस्तेमाल होता है। इसका रंग भी नीला होता है। वहीं सामान्य घरेलू सिलेंडर में 14.2 किलो एलजीपी रहती है, जबकि कमर्शियल का वजन 19 किलो होता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+