LPG: भारत में गैस सिलेंडर फिर महंगा, दिसंबर के पहले दिन ही बढ़ा दिए 100 रुपए
नई दिल्ली। ईंधन की कीमतों में फिर वृद्धि होने लगी है। आज 1 दिसंबर है, साल का आखिरी महीना..और इसकी शुरुआत के पहले दिन ही एलपीजी-उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका दे दिया गया है। अब लिक्फाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 100 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इससे देश में रेस्टोरेंट्स का खाना-पीना भी और महंगा होना तय है। सिलेंडर की खरीद की बात करें तो दिल्ली में अब 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 2101 रुपये हो गया है, जबकि पहले यह 2 हजार में मिल रहा था।
Recommended Video

लगातार बढ़ रहे गैस सिलेंडर के दाम
बीते 6 सालों में घरेलू इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस और कॉमर्शियल सिलेंडर दोनों की कीमतें अनेक बार बढ़ चुकी हैं। लोग उम्मीद जता रहे थे कि जैसे एक्साइज ड्यूटी के दाम करने से पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हुई हैं, उसी तरह मोदी सरकार अब एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी कम करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कीमत घटने के बजाए बढ़ती जा रही हैं। पिछले महीने भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 266 रुपये की बढ़त हुई थी। जिसके बाद कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट देश की राजधानी में 2 हजार रुपए हो गया था। अब फिर कीमत बढ़ा दी गई है तो इस बढ़त के साथ अब दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 2101 रुपये हो गया है।

मुंबई में दिल्ली से सस्ता मिल रहा
हालांकि, 100 रुपए बढ़ने पर भी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम दिल्ली से कम है। मुंबई में यह 2051 रुपये और चेन्नई में 2234 रुपये का मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में यह 2177 रुपये का हो गया है। चेन्नई ऐसा शहर है, जहां भारत के 4 महानगरों में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम अब सबसे ज्यादा हैं। लोगों की शिकायत है कि, कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। चूंकि, इन दिनों लोगों को यह उम्मीद थी कि यूपी, पंजाब सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार कुछ राहत देगी, लेकिन उलटा दाम बढ़ा ही दिया। इस बढ़त के साथ रेस्टोरेंट का खाना-पीना महंगा होगा, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता।

रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी नहीं
राहत की बात यह है कि, फिलहाल घरेलू इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि, कॉमर्शियल सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट मालिकों पर बोझ बढ़ने के आसार हैं और वे इसकी भरपाई ग्राहकों की जेब से करेंगे। लोग कह रहे हैं कि, घरेलू गैस यानी की रसाई गैस की कीमतें अभी न बढ़ाकर तेल-कंपनियों ने भला किया है।
-
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
LPG Price Delhi Today: 14 अप्रैल को क्या हैं गैस सिलेंडर के दाम? जानें घरेलू से कमर्शियल तक पूरी रेट लिस्ट -
Hello BPCL App: घर में PNG कनेक्शन लेना अब सिलेंडर बुकिंग से भी आसान, मोबाइल पर आवेदन और मिनटों में शुरुआत -
स्टोरेज, इंतजार से खर्च तक—सिलेंडर की 5 चुनौतियां, स्मार्ट किचन के लिए ये बातें समझना क्यों जरूरी? -
Delhi Dehradun Expressway: ₹11,800 करोड़ की लागत, 4 फेज और ढाई घंटे का सफर, एक्सप्रेसवे की खास बातें -
नई दिल्ली पुलिस ने फर्जी न्यायिक अधिकारी अरेस्ट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications